उत्तराखंड समाचार

आशा रोड़ी पर अर्थ दंड के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बंद करने की मांग

दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल ने की जीएसटी के ज्वाइंट कमिश्नर से मुलाकात

देहरादून। आज दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मेसोन के नेतृत्व में जीएसटी के ज्वाइंट कमिश्नर राकेश वर्मा से मुलाकात कर उन्हें आसारोडी चेक पोस्ट पर हो रहे व्यापारियों के उत्पीड़न के बारे में बात की और जो अर्थदंड वसूला जा रहा है उस को हटाने के लिए कहा ताकि व्यापारी वर्ग को राहत मिल सके। इस अवसर पर दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल ने अपना पक्ष रखते हुये कहा की आशा रोड़ी पर अर्थ दंड के नाम पर 20,000 रुपए व्यापारियों से वसूला जा रहा हैं उसके बाद माल पर जो 40प्रतिशत अर्थदंड हैं वो भी लिया जा रहा हैं जो की एक दम गलत हैं। 5000 रुपए का व्यापारी माल ला रहा है और उसके ऊपर 20,000 जीएसटी अधिकारियो द्वारा अर्थदंड लगा दिया जाता है, फिर 5000 के उपर 40प्रतिशत अर्थदंड लगा दिया तो व्यापारी वर्ग कहा से उस अर्थदंड का भुगतान करेगा। अगर हमारा ईबे बिल 12 बजे खतम होता है तो अगर हम उसे अपडेट नहीं कर पाए तो अधिकारी द्वारा 20,000 रुपए अर्थदंड के नाम पर लिए जा रहे है जो की बहुत ही निंदनीय है। इसका व्यापारी वर्ग पुरजोर विरोध करता हैं। दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल एवम समस्त व्यापारी वर्ग सरकार से मांग करता है की व्यापारियों को रियात दी जाए। इस तरह से व्यापारी वर्ग से अर्थदंड ना लगाया जाये जिससे व्यापारी अपना व्यापार आराम से कर सके। इस अवसर पर अध्यक्ष पंकज मेसोन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेखर फुलारा, उपाध्यक्ष हरीश विरमानी, उपाध्यक्ष विनीत मिश्रा, संरक्षक रवि मल्होत्रा उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581