उत्तराखंड समाचार

लापता अंकित सकलानी को वापस लाओं विदेश मंत्री को महिला काग्रेंस ने भेजा ज्ञापन

शिप कंपनी ने अंकित सकलानी के लापता होने का कारण बताते हुए कहा कि अंकित सकलानी ने शिप से समुद्र में छलांग लगा दी और उसका रेस्क्यू किया जा रहा है।

देहरादून। प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने अंकित सकलानी के लापता होने पर विदेश मंत्री को क्षेत्रिय पासपोर्ट अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में उन्होने कहा कि उत्तराखंड का एक युवा अंकित सकलानी जो की एक शिप कंपनी में काम करता था के बारे उनके लापता होने का दुःखद समाचार प्राप हुआ है। बताया जाता है कि उसने 1 दिसंबर 2023 को कंपनी सेवा देना आरंभ किया था। शिप कंपनी ने अंकित सकलानी के लापता होने का कारण बताते हुए कहा कि अंकित सकलानी ने शिप से समुद्र में छलांग लगा दी और उसका रेस्क्यू किया जा रहा है। अब कंपनी ने दावा किया कि अंकित की डेड बॉडी मिल गई है। उधर नाविक अंकित सकलानी के घरवाले ये बात विश्वास करने को तैयार नहीं हैं। अंकित की वायरल हुई फोटो में उसके सर पर चोट के निशान दिख रहे हैं। जो संदेह प्रकट कर रहें हैए कंपनी द्वारा जो कारण आत्माहत्या के बताये जा रहें है उस पर विश्वास नहीं किया जा सकता। उन्होने ज्ञापन में अनुरोध किया कि अंकित सकलानी के लापता होने के संबंध संबंधित कंपनी के मुंबई कार्यालय सहित कंपनी के विदेश में स्थित मुख्यालय से स्पष्टीकरण ले अंकित के परिवार को भी उचित सहायता करने को विदेश में दूतावास को भी हस्तक्षेप करने को कहे जिससे परिवार को भी सहयोग मिल सके वहीं उन्होने ज्ञापन में यह मांग भी कि है कि पहले टर्की सहित विदेश में कार्यरत भारतीयों को कई बार इस तरह के संकट का सामना करना पड़ता है तो उन्हें भारतीय दूतावास व अधिकारियों का उचित सहयोग नहीं मिलता है।
क्षेत्रिय पासपोर्ट अधिकारी विनय शंकर पाण्ड़े ने महिलाओं के प्रतिनिधि मण्ड़ल को आश्वस्त किया कि वह मंत्रालय को ज्ञापन प्रेषित कर देंगे। इस अवसर पर महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष एवं पार्षद उर्मिला थापा, पार्षद मीना बिष्ट, पार्षद सविता सोनकर, पुष्पा पंवार, रेखा डिंगरा, राधा, अनुराधा तिवारी, संगीता शर्मा, मुन्नी देवी, ममता, कविता आदि दर्जनों की संख्या में महिला उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581