उत्तराखंड समाचार

सोनिका बनीं देहरादून की जिलाधिकारी, दिलीप सिंह कुंवर बने एसएसपी

शासन ने देहरादून के डीएम और एसएसपी के बदले जाने संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं।

सचिव सोनिका को सौंपी गई देहरादून जिलाधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी। देहरादून के एसएसपी जन्मेजय खंडूरी को एसएसपी से हटाकर पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीएसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दिलीप सिंह कुंवर को देहरादून का नया एसएसपी बनाया गया। देहरादून जिले के जिलाधिकारी और एसएसपी बदले गए। देहरादून जिला अधिकारी डॉ आर राजेश कुमार की जगह अब अपर सचिव सोनिका ने ली है। उन्हें दून जिलाधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वहीं दिलीप सिंह कुंवर को देहरादून का एसएसपी बनाया गया है। देहरादून जिला अधिकारी डॉ आर राजेश कुमार को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। दिलीप सिंह कुंवर इससे पहले उधमसिंह नगर, पौड़ी, बागेश्वर के पुलिस कप्तान रह चुके हैं। वहीं डीएम सोनिका टिहरी की जिलाधिकारी रह चकुी हैं। अभी वह स्मार्ट सिटी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) भी हैं।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581