उत्तराखंड समाचार

हरिद्वार में किडनी मरीजों के लिए खुली ओपीडी

दिल्ली की तरफ से गुरूवार को ओपीडी का शुभारंभ किया गया, यह ओपीडी नूतन ओजस हॉस्पिटल, हरिद्वार में खोली गयी है

हरिद्वार, 21 दिसंबर। एक अनुमान के मुताबिक भारत में करीब 10 फीसदी लोग किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं, और उत्तराखंड व उसके आस पास इस प्रकार के मामले तेजी से बढ़े हैं। हरिद्वार व उसके आसपास किडनी के बढ़ते मामलों को लेकर धर्मशिला नारायणा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, दिल्ली की तरफ से गुरूवार को ओपीडी का शुभारंभ किया गया, यह ओपीडी नूतन ओजस हॉस्पिटल, हरिद्वार में खोली गयी है। इस मौके पर नूतन ओजस हॉस्पिटल ज्वालापुर, हरिद्वार में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता के दौरान धर्मशिला नारायणा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, दिल्ली की तरफ से विख्यात किडनी रोग विशेषज्ञ, डायरेक्टर एंड सीनियर कंसल्टेंट नेफ्रोलॉजी, डॉ. एल. के. झा, ने बताया कि हर महीने के पहले और तीसरे गुरुवार को किडनी मरीजों के लिए ओपीडी खोली जायेगी। ओपीडी के शुभारंभ के समय हरिद्वार के कुछ प्रमुख उत्तराधिकारियों सहित नूतन ओजस हॉस्पिटल की तरफ से डायरेक्टर-डॉक्टर दीपक अग्रवाल व मेडिकल सुपरीटेंडेंट-डॉक्टर वीनस कुमार उपस्थित रहे। इस दौरान डॉ. एल. के. झा मरीजों की जांच एवं परामर्श हेतु उपस्थित रहे। डॉ. एल.के. झा, डायरेक्टर एंड सीनियर कंसल्टेंट नेफ्रोलॉजी ने कहा कि किडनी से संबंधित बीमारियों के लिए उनका जल्द से जल्द इलाज कराना बहुत जरूरी है और इसलिए हम ओपीडी के माध्यम से लोगों में किडनी संबंधी रोगों के लिए जागरूकता फैलाने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने मरीजों को कहा कि खूब पानी पिएं, कम सोडियम वाले नमक का सेवन करें, शरीर का वजन नियंत्रित रखें, अपने शरीर के कोलेस्ट्रॉल स्तर की नियमित जांच कराएं, रक्त शर्करा की जांच कराएं, अपने ब्लड प्रेशर पर नजर रखें, साल में एक बार जरूर किडनी फंक्शन टेस्ट जरूर कराएं, धूम्रपान व शराब के सेवन से दूर रहें, जॉगिंग, साइकलिंग, स्विमिंग या रोजाना हल्के व्यायाम जरूर करें। किडनी को समस्या को समझने के लिए कुछ लक्षणों पर ध्यान रखना बहुत आवश्यक है, जैसे भूख में कमी, शरीर के अंगों में सूजन, पेशाब करते वक्त जलन या दर्द, पेट या पीठ में दर्द महसूस होने पर लापरवाही न बरतें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें, या फिर अनियंत्रित ब्लड प्रेशर, कमजोरी और थकान के साथ अधिक नींद आना, कम पेशाब आना, चेहरे पर सूजन और सिर में दर्द जैसी दिक्कतें होने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल में संपर्क करना चाहिए। धर्मशिला नारायणा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, दिल्ली के सीओओ, नवीन शर्मा ने बताया कि आज कल लोगों में तमाम लापरवाहियों के चलते लीवर से संबंधित कई प्रकार की समस्या उत्पन्न हो रही हैं, इसमें उन्हें सही समय पर व सही स्थान पर समुचित इलाज नहीं मिल पाता, जिस कारण यह समस्या आगे जानलेवा साबित होती है। इस प्रकार के मामले हरिद्वार व उसके आसपास तेजी से फैल रहे हैं और इसलिए हम इस ओपीडी के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के साथ ही, उन्हें सही इलाज व परामर्श के लिए भी प्रेरित करेंगे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581