उत्तर प्रदेश समाचार

प्रथम महावीर चक्र विजेता दानू के शहादत दिवस पर दो नवंबर को होंगे कार्यक्रम

चार कुमाऊं रेजिमेंट के सिपाही दीवान सिंह को मरणोपरांत प्रथम महावीर चक्र विजेता का सम्मान दिया गया।

मुनस्यारी। भारत के प्रथम महावीर चक्र विजेता सिपाही शहीद दीवान सिंह दानू के शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर 2 नवंबर को उनकी मातृभूमि में पहली बार शहादत दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर दीवान सिंह की जीवन पर आधारित प्रतियोगिता पर भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम राजकीय इंटर कॉलेज बिर्थी में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने बताया कि 3 नवंबर 1947 के जम्मू कश्मीर के बाडगाम में पाकिस्तान सेना से लोहा लेते हुए सिपाही दीवान सिंह शहीद हो गए थे। चार कुमाऊं रेजिमेंट के सिपाही दीवान सिंह को  मरणोपरांत प्रथम महावीर चक्र विजेता का सम्मान दिया गया। विकास खंड मुनस्यारी के तल्ला जोहर स्थित ग्राम पंचायत गिन्नी के  पुरदम गांव निवासी सिपाही दीवान सिंह के शहादत दिवस पर यह पहला कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाली पीढ़ियां शहीद दीवान सिंह के बारे में जाने और समझे इस पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है। इसलिए क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में उनके जीवन पर आधारित निबंध, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इस प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को दो नवंबर को होने वाले शहादत दिवस कार्यक्रम में  जिला पंचायत सदस्य पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहादत दिवस के कार्यक्रम उनके नाम पर बने राजकीय इंटर कॉलेज बिर्थी में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नई पीढ़ी को अपने पुरखों के बारे में जानकारी दिए जाने के लिए इस कार्यक्रम को हर वर्ष आयोजित किया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581