उत्तराखंड समाचारदेश

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया आईसीआईसीआई बैंक सहस्त्रधारा ब्रांच का शुभारंभ

ब्रांच मैनेजर पूजा वर्मा, जोनल हैड संजीव शर्मा, रीजनल हैड मयूर सिन्हा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज आईसीआईसीआई बैंक सहस्त्रधारा ब्रांच का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को देहरादून में आई.सी.आई.सी.आई. बैंक की 19 वीं शाखा खुलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान बैंक अधिकारियों द्वारा मंत्री गणेश जोशी को बताया कि देहरादून में आई.सी.आई.सी.आई. बैंक की 19 शाखाएं और पूरे प्रदेशभर में 44 शाखाएं है। जिसपर मंत्री गणेश जोशी से प्रसन्नता व्यक्त की ओर बधाई शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर ब्रांच मैनेजर पूजा वर्मा, जोनल हैड संजीव शर्मा, रीजनल हैड मयूर सिन्हा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button