उत्तराखंड समाचार

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न योजनाओं के लिये वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री द्वारा अल्पसंख्यक विकास निधि के योजनान्तर्गत गुरु नानक पब्लिक महिला इण्टर कॉलेज (बन्नू स्कूल के सामने) रेसकोर्स, देहरादून के कीडा मैदान की चारदीवारी के निर्माण हेतु ₹ 50.27 लाख की वित्तीय स्वीकृति की गई है।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के तहत जनपद चमोली के विधानसभा क्षेत्र बदरीनाथ के ग्राम मलारी स्थित माँ हीरामणि के मंदिर एवं धरमनी सामुदायिक स्थल के सौन्दर्याकरण हेतु 45.06 लाख, जनपद रूद्रप्रयाग के विधानसभा क्षेत्र केदारनाथ में महर्षि अगस्त्यमुनि के मंदिर के सौन्दर्याकरण हेतु 57.64 लाख, जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र धारचूला में कालीपातल फापा से चल्था खोलबन अश्वमार्ग निर्माण हेतु 40.96 लाख, जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट की तहसील कनालीछीना ग्राम टुण्डी में जन मिलन केन्द्र की स्थापना हेतु 21.09 लाख, जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के डोबरी से वेगा देवी मंदिर सीसी मार्ग एवं मेला स्थल का विकास हेतु 51.36 लाख, जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के ग्राम सभा सल्मोडा स्थित प्रसिद्ध थामा देवी मंदिर मेला स्थल सौन्दर्याकरण व पहुंच मार्ग यात्री शैड निर्माण हेतु 45.33 लाख कि वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री द्वारा अल्पसंख्यक विकास निधि के योजनान्तर्गत गुरु नानक पब्लिक महिला इण्टर कॉलेज (बन्नू स्कूल के सामने) रेसकोर्स, देहरादून के कीडा मैदान की चारदीवारी के निर्माण हेतु ₹ 50.27 लाख की वित्तीय स्वीकृति की गई है।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581