उत्तराखंड समाचार

पुलिस उपाधीक्षक ने किया थाना अगस्त्यमुनि का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

मुख्यालय के स्तर से प्रचलित अभियानों पर सार्थक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए।

रुद्रप्रयाग। पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री विकास पुण्डीर द्वारा अगस्त्यमुनि थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। थाने पर व्यवस्थित गार्द का मान प्रणाम स्वीकार करने के उपरान्त थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, बैरक, अनावासीय एवं आवासीय भवनों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था देखी गयी।  थाने पर नियुक्त कार्मिकों से शस्त्राभ्यास कराया गया तथा शस्त्रों के खोलने-जोड़ने की ड्रिल कराई गई। नियमित शस्त्राभ्यास किये जाने व शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई किये जाने के निर्देश दिए गए। थाने को आवंटित सरकारी सम्पत्ति एवं आपदा उपकरणों का निरीक्षण कर इनके संचालन के बारे मे जानकारी ली गई। थाने के मालखाना का निरीक्षण किया गया व जिन मुकदमो का निस्तारण हो चुका है उनके मालों का शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया, निरीक्षण पर पाया कि आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित काफी मामले लम्बित हैं, इनका शीघ्र निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये गये। थाने के सीसीटीएनएस कार्यालय व थाने के रजिस्टरों का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। विभिन्न प्रकार के संचालित हो रहे आनलाइन पोर्टलों को निरन्तर चेक करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए गए। सीएम हैल्पलाइन पोर्टल को प्रतिदिवस लॉगिन कर लम्बित शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण किये जाने व मैनुअली प्राप्त लम्बित चल रही शिकायतों में 02 दिवस के अन्दर आख्यायें उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये।

मुख्यालय के स्तर से प्रचलित अभियानों पर सार्थक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए। तदोपरान्त उपस्थित उपनिरीक्षकों के स्तर पर थाने पर लम्बित चल रही विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन व मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही करने, प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। थाने के हल्का व बीट अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि वे अपनी बीट में सक्रिय रहें, अधिक से अधिक सत्यापन की कार्यवाही करने को कहा गया, बीट में झगड़े की सूचना पर तुरन्त मौके पर पहुंचने व कार्यवाही करने व बीट क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगो से सम्पर्क रखने हेतु बताया गया। आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत तैयारी की स्थिति में रहने, आजकल अचानक बदले मौसम के चलते अलर्ट स्थिति में रहने हेतु निर्देशित किया गया। थाने पर नियुक्त सभी कार्मिकों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्यायें जानी गयी। किसी के द्वारा कोई समस्या नही रखी, सभी कार्मिकों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण लगन निष्ठा एवं ईमानदारी से किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण अवसर पर थानाध्यक्ष अगस्त्यमुनि महेश रावत, उपनिरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह सहित थाना अगस्त्यमुनि का पुलिस बल मौजूद रहा।

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581