उत्तराखंड समाचार

सीएम ने दी निकाय चुनाव में विजयी हुए सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं

निकाय चुनाव में विजयी हुए सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं भी प्रेषित की हैं।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में निकाय चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक ढ़ंग से संपन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग और निर्वाचन में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने निकाय चुनाव में विजयी हुए सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं भी प्रेषित की हैं।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संदेश में कहा कि हम मिलजुल कर प्रदेश को सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए कार्य करेंगे और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाएंगे। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नगर निकायों के माध्यम से हम क्लीन और ग्रीन सिटी कांसेप्ट को धरातल पर उतारेंगे। हमारी सरकार बिजली, सड़क, पानी, फुटपाथ, पार्क, ओपन जिम, कूड़ा उठान और उसका निस्तारण सहित अन्य सभी सेवाओं को जनता के द्वार तक पहुंचाने का काम करेगी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारे सभी चुने हुए मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षदगण मिलजुल कर हमारे कस्बों और नगरों को सुंदर बनाएंगे। हम सीसीटीवी, सोलर द्वारा सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था के अभियान को आगे बढ़ाएंगे।

सभी विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे निकाय प्रतिनिधियों पर दोहरी जिम्मेदारी है, क्योंकि उन्हें नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने के साथ-साथ पर्यटकों हेतु भी नगरों को स्वच्छ और सुंदर बनाना है और उनके दृष्टिगत सुविधाएं जुटानी है। ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटक उत्तराखण्ड से अच्छा संदेश लेकर लौटें।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581