उत्तराखंड समाचारदेश

त्रिस्तरीय पंचायतों के उप चुनाव के लिये आदर्श आचार संहिता प्रभावी

रायपुर हेतु रिटर्निंग अधिकारी खण्ड विकास अधिकारी रायपुर अपर्णा बहुगुणा, सहायक रिटर्निगं अधिकारी एडीओ पंचायत सुरूचि मैनाली, एबीडीओ मोहनलाल रतूड़ी

 

देहरादून। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सोनिका ने अवगत कराया है कि राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखण्ड की अधिसूचना 13 सितम्बर 2023 द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों के उप चुनाव हेतु सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत तथा सदस्य जिला पंचायत के पदों/स्थानों पर अधिसूचना जारी होने की तिथि से मतगणना समाप्ति तक सम्बन्धित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया कि नाम निर्देशन पत्र जमा करने तिथि 20 सितम्बर एवं 21 सितम्बर पूर्वाहन 10 बजे से अपरान्ह 05 बजे तक, नाम निर्देशन पत्रों की जांच 22 सितम्बर को पूर्वान्ह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक, नाम वापसी की तिथि 23 सितम्बर 2023 से पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक, निर्वाचन प्रतीक आंवटन 24 सितम्बर 2023 से पूर्वान्ह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक, मतदान तिथि 05 अक्टूबर को प्रातः 08 बजे से अपरान्ह 05 बजे तक,  मतगणना की तिथि एवं समय प्रातः 08 बजे से कार्य समाप्ति तक।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने विकासखण्ड हेतु रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निग अधिकारी नियुक्त किये विकासखण्ड चकराता हेतु रिटर्निंग अधिकारी खण्ड विकास अधिकारी चकराता शक्ति प्रसाद भट्ट, सहायक रिटर्निंग अधिकारी एबीडीओ सुनिल उनियाल, व क्षेबीओ जितेन्द्र वर्मा। विकासखण्ड कालसी हेतु रिटर्निंग अधिकारी खण्ड विकास अधिकारी उर्मिला बिष्ट, सहायक रिटर्निंग अधिकारी एडीओ समाज कल्याण संदीप नेगी, लेखाकार सांख्यकी संजय असवाल। विकासखण्ड विकासगर हेतु रिटर्निंग अधिकारी खण्ड विकास अधिकारी विकासनगर आतिया परवेज खान, सहायक रिटर्निंग अधिकारी एडीओ पूजा पाल, एडीओ संख्याकी मुन्नी शाह। सहसपुर हेतु रिटर्निंग अधिकारी खण्ड विकास अधिकारी सोनम गुप्ता, सहायक रिटर्निंग अधिकारी  एडीओ कॉपरेटिव पंकज सैनी, सहा0 समाज कल्याण अधिकारी खजान सिंह। रायपुर हेतु रिटर्निंग अधिकारी खण्ड विकास अधिकारी रायपुर अपर्णा बहुगुणा, सहायक रिटर्निगं अधिकारी एडीओ पंचायत सुरूचि मैनाली, एबीडीओ मोहनलाल रतूड़ी। डोईवाला हेतु रिटर्निंग अधिकारी खण्ड विकास अधिकारी डोईवाला जगत सिंह, सहायक रिटर्निंग अधिकारी एडीओ महेश प्रताप सिंह, एबीडीओ जीत कुंवर सिंह को नियुक्त किया है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने नियुक्त रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निग अधिकारियों को निर्देशित किया कि उक्त निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री, जमा, जांच नाम वापसी तथा प्रतीक चिन्ह आवंटन की कार्यवाही सम्बन्धित विकासखण्ड मुख्यालय पर सम्पादित की जाएगी। साथ निर्देशित किया कि अधिसूचना जारी होने की तिथि से नामांकन पत्रों की बिक्री सम्बन्धित विकासखण्ड कार्यालय में करना सुनिश्चित करेगें।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581