उत्तराखंड समाचार

चंपावत में बरात से लौट रहा वाहन खाई में गिरने से 14 की मौत

उत्तराखंड के चंपावत में सोमवार देर रात को एक बड़ी अनहोनी हो गई है।

चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत में सोमवार देर रात को एक बड़ी अनहोनी हो गई है। चंपावत जिले के डांडा क्षेत्र में सोमवार रात बरात से लौट रहा एक वाहन खाई में गिरा, जिसमें 14 बरातियों की मौत होने की सूचना है। मंगलवार सुबह जानकारी का पूरा पता चल पाया। चंपावत से करीब 65 किमी दूर एक स्थान पर एक परिवार में शादी थी। जहां ये सभी लोग शामिल होने गए थे। हादसे की सूचना के बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची है। 13 शवों को खाई से बाहर निकाला गया है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। टनकपुर-चम्पावत हाईवे से जुड़ी सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर वाहन दुर्घटना में 16 में से 14 लोगों की मौत की खबर है। गंभीर रूप से घायल चालक और एक अन्य व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार वाहन में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बीती रात 3 बजकर 20 मिनट के लगभग वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के बेटे मनोज सिंह की शादी में शामिल होने सभी गए थे। ज्यादातर मृतक लक्ष्मण सिंह के सगे संबंधी बताए जा रहे हैं। चालक की हालत ज्यादा गंभीर है। मृतक ककनई के डांडा और कठौती गांव के हैं। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन क्षमता से अधिक सवारी होने से दुर्घटना की आशंका मानी जा रही है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सूखीढांग-डांडा-मीनार सड़क पर हुई दुर्घटना के 11 मृतक :- लक्ष्मण सिंह 61 पुत्र ध्यान सिंह, केदार सिंह 62 पुत्र दान सिंह, ईश्वर सिंह 40 पुत्र फतेह सिंह, उमेद सिंह 48 पुत्र गणेश सिंह, हयात सिंह 37 पुत्र दिवान सिंह, पुष्पा देवी 50 पत्नी शेर सिंह (सभी ककनई गांव) पुनी देवी 55 पत्नी नारायण सिंह, भगवती देवी 45 पत्नी होशियार सिंह (दोनों हल्द्वानी), बसंती देवी 35 (चंपावत), श्याम लाल 50 पुत्र दनी राम और विजय लाल 48 पुत्र ईश्वरी राम (दोनों डांडा)।

– सुखीडांग रीठा साहिब रोड के पास एक वाहन के खाई में गिरने से 11 लोगों की मृत्यु हो गई और दो लोग घायल हो गए।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581