उत्तराखंड समाचार

पंजाब नैशनल बैंक ने विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर किया “पेंशनर्स लाउंज” का शुभारंभ

विशेष आभार व्यक्त करने के लिए बैंक ने 121 केंद्रों पर पीएनबी के पेंशनर्स के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किए।

देहरादून, 22 अगस्त। विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर, देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने “पेंशनर्स लाउंज” का शुभारंभ किया, जो शाखा के भीतर एक समर्पित स्थान है, जहाँ पेंशनर्स और वरिष्ठ नागरिकों को सभी बैंकिंग सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। सामरोह के एक भाग के रूप में, बैंक ने दिल्ली में अपनी भीकाजी कामा प्लेस शाखा में पेंशनर्स को उनकी उपलब्धियों और समाज में योगदान के लिए सम्मानित किया। उद्घाटन समारोह बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, कार्यपालक निदेशक,मुख्य महाप्रबंधक, महाप्रबंधक, अंचल प्रबंधकों, अन्य बैंक अधिकारियों और ग्राहकों की उपस्थिति में आयोजित किया गया था। विशेष आभार व्यक्त करने के लिए बैंक ने 121 केंद्रों पर पीएनबी के पेंशनर्स के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किए। विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर सभी वरिष्ठ नागरिकों को बधाई देते हुए, पंजाब नैशनल बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री अतुल कुमार गोयल ने कहा: “ पेंशनर्स , जिन्होंने हमारे देश के विकास में बहुत योगदान दिया है, पंजाब नैशनल बैंक के लिए भी बहुत ही मूल्यवान वर्ग हैं। पेंशनर्स लाउंज पेंशनर्स और वरिष्ठ नागरिकों के लिए शाखा परिसर के भीतर एक समर्पित स्थान है, जहां उन्हें सभी प्रकार की बैंकिंग सेवाएं मिलेंगी। वर्तमान में, हमने दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद, हैदराबाद, चंडीगढ़, जयपुर, शिमला, वाराणसी में 11 पेंशनर्स लाउंज स्थापित किए हैं। एक बहुआयामी योजना के हिस्से के रूप में, हम वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित बचत, निवेश, बीमा, स्वास्थ्य देखभाल योजनाओं में भी सुधार कर रहे हैं और उनके लिए डोरस्टेप बैंकिंग को बढ़ावा दे रहे हैं। इसके अलावा, हम इस विशिष्ट खंड के अनुरूप विशेष उत्पाद और सेवाएं प्रदान करने के लिए डिजिटल पहल और प्रौद्योगिकी का भी लाभ उठा रहे हैं।” पंजाब नैशनल बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक सूचनात्मक पुस्तिका (स्पंदन) का भी अनावरण किया, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनर्स के लिए बैंक की विभिन्न योजनाओं का विवरण दिया गया है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581