उत्तराखंड समाचारक्राइम

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध 60 आबकारी अधिनियम मे मुकदमा पंजीकृत कर लिया हैं।

देहरादून। रायपुर पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध अंग्रेजी शराब के 58 पव्वे 8पीएम विसकी के साथ गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध  60 आबकारी अधिनियम मे मुकदमा पंजीकृत कर लिया हैं।

पुलिस उप-महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अपराध नियन्त्रण, अवैध शराब तस्कर, मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है। उक्त आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर व पुलिस क्षेत्राधिकारी डोईवाला के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रायपुर द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, शराब तस्करों, कच्ची शराब बनाने वाले ठिकानों व नशा तस्करों  के विरुद्ध कार्यवाही के लिये रायपुर पुलिस को उचित दिशा निर्देश देकर निर्देशित किया गया है।

गठित पुलिस टीम द्वारा मालसी पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्ति, वाहनो की चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति पदम बहादुर थापा पुत्र नंद बहादुर थापा उम्र 24 वर्ष निवासी धोबती पोस्ट ऑफिस धोबती ताहु पालपा नेपाल हाल निवासी किराएदार बालावाला थाना रायपुर देहरादून को 58 पव्वे 8पीएम विसकी अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा अवैध शराब के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि शराब वह झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले मजदूरों को बेचने के लिए ले जा रहा था। अभियुक्त से शराब परिवहन के संबंध में लाइसेंस मांगा गया तो लाइसेंस नही दिखा पाया। अभियुक्त से इतनी अधिक मात्रा में अवैध शराब बरामद होने के कारण अभियुक्त के विरूद्ध थाना रायपुर पर मुकदमा अपराध सख्या – 374/ 23 धारा 60 आबकारी अधिनियम मे मुकदमा पंजीकृत किया गया।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581