उत्तराखंड समाचार

युद्धस्तर पर सम्पादित कराये जाने हैं विभिन्न श्रेणी के पंजीकरणः डीएम

दून के समस्त वार्डाे में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाना प्रस्तावित

देहरादून, 19 मई।जिलाधिकारी सविन बसंल ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड शासन, गृह अनुभाग-5 द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के तहत विभिन्न श्रेणियों के अन्तर्गत यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण कराया जाना है। इस महत्वपूर्ण कार्य को युद्धस्तर पर सम्पादित कराये जाने हेतु नगर निगम देहरादून के समस्त वार्डाे में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। डीएम ने नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत यूसीसी पोर्टल पर नियमानुसार अनिवार्य पंजीकरण सुनिश्चित किये जाने हेतु मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम, देहरादून को नोडल अधिकारी नामित किया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नगर निगम देहरादून के प्रत्येक वार्ड में नामित पर्यवेक्षक यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण हेतु सीएससी के साथ समन्वय स्थापित कर स्थान चिन्हित करते हुये निर्धारित तिथि को समय पर पंजीकरण शिविर हेतु समस्त आवश्यक व्यवस्थायें करना सुनिश्चित करेंगे। निर्धारित तिथियों में शिविरों के आयोजन एवं पंजीकरण हेतु वांछित अभिलेखों के सम्बन्ध में में सम्बन्धित वार्ड में शिविर से पूर्व ही व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये।  कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार हेतु शिविर के आयोजन स्थल पर बैनर एवं प्रचार-प्रसार सामग्री की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जन प्रतिनिधियों से भी सम्पर्क स्थापित कर उनको भी अपने स्तर से पंजीकरण शिविरों के आयोजन, तिथि एवं स्थल सम्बन्धी सूचना का प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु अनुरोध किया। नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत शिविरों के आयोजन उपरान्त पंजीकरण की प्रगति सूचना संलग्न प्रारूप पर मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय के जल जीवन मिशन प्रकोष्ठ के ई-मेल आईडी dwsmijmdehradun@gmail.com  पर दैनिक रूप से सांय 5.00 बजे तक उपलब्ध करायेंगे। डीएम ने निर्देशित किया कि नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के अन्तर्गत अधिकाधिक संख्या में पोर्टल पर पंजीकरण कराये जाने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581