उत्तर प्रदेश समाचारदेशविदेश

मानवधर्म को सर्वोपरि रखकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें : जिलाधिकारी

सभी लैब्स संचालकों को सचेत करते हुए कहा कि लैब के निरीक्षण के दौरान उपकरण रिपोर्ट उपलब्ध रहे।

देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनपद में अवस्थित ब्लड बैंक के प्रभारी एवं लैब संचालकों/प्रबन्धकों/प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने ब्लड बैंक के प्रभारी एवं लैब संचालकों/प्रबन्धकों/प्रतिनिधियों आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि डेगू के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े सभी लोग जिम्मेदारी एवं मानवधर्म को सर्वोपरि रखकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि  सभी ब्लड बैंक ई-रक्तकोष में डाटा अद्यतन रखगें, सभी ब्लड बैंकों ब्लड गु्रपवार ब्लड के स्टॉक का विवरण नोटिसबोर्ड पर चस्पा करें। उन्होंने निर्देश दिए कि ब्लड बैंक अपने डोनर्स का विवरण अद्यतन रखें तथा जिन रक्तदाताओं कों ब्लड दिए हुए 03 माह से अधिक का समय हो गया है उनसे भी रक्तदान हेतु अनुरोध कॉल करें। साथ ही रक्तदान शिविर लगाने की सूचना/शिड्यूल ई-रक्तकोष पर अद्यतन विवरण अंकित हो। उन्होंने निर्देश दिए की प्रशासन द्वारा बनाये गए डेंगू वाट्सएप्प गु्रप पर प्राप्त हो रही सूचनाओं/ब्लड की आवश्यकता आदि पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।  उन्होंने नोडल अधिकारी रक्त केन्द्र को निर्देशित किया कि वे अपने स्तर से मॉनिटर करेंगे तथा प्रोटोकॉल अनुसार ब्लड बैंक में व्यवस्था बनाए।

जिलाधिकारी ने लैब्स संचालकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक लैब में केलिब्रेशन रजिस्टर बनाते हुए अद्यतन रखें, लैब्स में स्थापित मशीनों की जांच कराएं तथा उसका विवरण रखें। साथ ही निर्देशित किया कि प्लेटलेट्स 20 हजार से कम होने पर क्रास चैक कराई जाएं। सीबीसी प्लेटलेट्स जांच की दैनिक रिपोर्ट एवं  रेण्डम क्रॉस वेरिफिकेशन को नेबल लैब से प्रमाणित कर सूचना सीएओ कार्यालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए।  उन्होंने सभी  लैब्स संचालकों को सचेत करते हुए कहा कि लैब के निरीक्षण के दौरान उपकरण रिपोर्ट उपलब्ध रहे। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर निर्धारित प्राविधानों के अुनरूप कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय जैन, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ दिनेश चौहान, नोडल अधिकारी रक्त केन्द्र डॉ मनोज कुमार, एमडी आईएमए ब्लड बैंक डॉ संजय उप्रेती, एम्स ऋषिकेश से डॉ आशीष जैन, ब्लड बैंक कौलागढ से डॉ0 संध्या, ब्लड बैंक हरर्बटपुर डॉ एन्न मेरी, दून मेडिकल कालेज से डॉ शशी व डॉ नितेश गुप्ता, श्रीमहन्त इन्दिेश हॉस्पिटल, सुभारी, ग्राफिकएरा, मैक्स हास्पिटल, कैलाश हॉस्पिटल के ब्लड बैंक प्रभारियों सहित लैब्स संचालक/प्रबन्धक उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button