आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारक्राइमखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

स्वतंत्रता सेनानी परिवार के विशेष प्रयास से हुआ पौधा रोपण

देहरादून। वाणी विहार में नगर निगम द्वारा निर्माणाधीन स्वतंत्रता सेनानी पार्क में पीपल का पौधा लगा कर पर्यावरणीय संरक्षण का संदेश दिया गया।
आज सावन माह में हरेला पर्व के उपलक्ष पर स्वतंत्रता सेनानी परिवार के विशेष प्रयास से वाणी विहार में नगर निगम द्वारा निर्माण अधीन स्वतंत्रता सेनानी पार्क में पर्यावरण बचाओ वृक्ष लगाओ के तहत विधि विधान के साथ पीपल के पेड़ का रोपण उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी संगठन के कार्यकारिणी सदस्य सत्य प्रकाश चौहान एवं उनकी धर्मपत्नी आचार्य ऋषिका चौहान, क्षेत्रीय पार्षद त्रिलोक सिंह बरगली, पवन कुमार, श्रीमती मंजू कंबोज, अंश कंबोज, बाबूलाल, मोहम्मद गाजी आदि समस्त क्षेत्र वासियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर आचार्य ऋषिका चौहान द्वारा नगर निगम के महापौर से आशा व्यक्त की कि अतिशीघ्र पार्क के सौंदर्यकरण हेतु धन आवंटित कर पार्क का नाम देहरादून के प्रतिष्ठित स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर कर क्षेत्रीय जनता को लोकार्पित करेंगे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581