उत्तराखंड समाचार

गौरीकुण्ड में घोड़ा-खच्चर संचालकों के साथ की गयी समन्वय बैठक

सभी घोड़ा-खच्चर मालिकों, संचालकों व हाॅकर्स के द्वारा पशुओं से आरामदायक तरीके से कार्य लेने पर सहमति प्रकट की गयी।

रुद्रप्रयाग। हाल ही में नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग देवेन्द्र सिंह असवाल एवं थानाध्यक्ष ऊखीमठ/निवर्तमान प्रभारी निरीक्षक सोनप्रयाग सुरेश चन्द्र बलूनी द्वारा गौरीकुण्ड घोडा पडाव में पशुपालन विभाग, जी-मैक्स के कर्मचारियों की मौजूदगी में केदारनाथ धाम यात्रा में लगे समस्त घोडा-खच्चर मालिकों, संचालको एंव हाॅकर्स के साथ उच्च न्यायालय के आदेश के अनुक्रम में एक गोष्ठी की गयी।
समस्त घोड़ा-खच्चर मालिकों, संचालकों व हाॅकर्स को उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में दिए गये निर्देशों का पालन करने, न्यायलय के आदेश का पालन करने हेतु शासन प्रसाशन का सहयोग करने, पशुओं के साथ क्रूरता न करने, उन्हें नियमित आराम दिये जाने, बीमारी की हालत में काम न लिये जाने, उनके प्रवास एवं खान-पान की उचित व्यवस्था किये जाने की अपील की गयी। साथ ही हिदायत दी गयी की दिशा-निर्देशों व आदेश की अवेहलना करने पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। सभी घोड़ा-खच्चर मालिकों, संचालकों व हाॅकर्स के द्वारा पशुओं से आरामदायक तरीके से कार्य लेने पर सहमति प्रकट की गयी।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581