उत्तराखंड समाचार

फिर चला यातायात का सघन चेकिंग अभियान

जहां यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले जैसे ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट, बिना कागजात, बिना डीएल व दोषपूर्ण नम्बर प्लेट कुल 26 वाहनों का चालान किया गया।

चमोली। यातायात पुलिस चमोली व परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर यातायात नियमों के उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी। निरीक्षक यातायात चमोली प्रवीण आलोक द्वारा आज श्री बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर परिवहन विभाग चमोली के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान जहां यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले जैसे ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट, बिना कागजात, बिना डीएल व दोषपूर्ण नम्बर प्लेट कुल 26 वाहनों का चालान किया गया। वहीं वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन किये जाने हेतु प्रेरित भी किया गया। अपील की गयी कि यदि आपके द्वारा यातायात नियमों का पालन कर अपने वाहनों का संचालन किया जाता है, तो ऐसे में न केवल आपकी अपितु आपके वाहन में सफर कर रहे लोगों की भी सुरक्षा है। संयुक्त चेकिंग अभियान में टीटीओ दीपक कुमार सहित परिवहन विभाग चमोली का स्टाफ एवं यातायात निरीक्षक श्री प्रवीण आलोक व अधीनस्थ पुलिस कार्मिक सम्मिलित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581