उत्तराखंड समाचार

नवसृजित पुलिस चौकी चमियाला का आकस्मिक निरीक्षण

गांव में घटित अपराधों तथा फेरी वालों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में तत्काल पुलिस को सूचित करने हेतु निर्देशित किया गया।

टिहरी गढ़वाल। अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल ने आज नवसृजित पुलिस चौकी चमियाला का आकस्मिक निरीक्षण किया। अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल द्वारा वर्तमान समय में प्रचलित ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत आने वाली भूमि-भवन, फर्जी डिग्री विदेश भेजने, फर्जी लोन, चिटफंड स्कीम, गंभीर अपराधों से संबंधित लंबित विवेचनाओं के संबंध में आदेश कक्ष लिया गया व विवेचनाओं में हो रही प्रगति के संबंध में जानकारी ली गई तथा सफल निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल द्वारा नवसृजित पुलिस चौकी चमियाला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया व ग्राम प्रहरी एवं सीएलजी मेंबर्स के साथ मीटिंग कर उनको साइबर संबंधी अपराध, उत्तराखंड पुलिस एप्लीकेशन एवं गौरा शक्ति पोर्टल के संबंध में भी जागरूक किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल ने ग्राम प्रहरीयों को पुलिस से संबंधित कार्य प्रणालियों के बारे में भी बताया गया एवं गांव में घटित अपराधों तथा फेरी वालों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में तत्काल पुलिस को सूचित करने हेतु निर्देशित किया गया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581