उत्तराखंड समाचार

भाजपा प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बना रही : सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोर दार स्वागत किया

देहरादून। उत्तराखंड चुनाव संपन्न होने के पश्चात पूरी ऊर्जा के साथ कार्यकर्ताओं के बीच भाजपा प्रदेश कार्यालय आगमन पर अपने जुझारू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोर दार स्वागत किया और अग्रिम जीत की खुशी मनाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दावा किया कि भाजपा प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बना रही है। उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह से आश्वस्त हैं, अबकी बार भाजपा 60 से अधिक सीटें जीतेगी। मतदान के बाद कांग्रेस के जश्न मनाए जाने के सम्बन्ध मे पूछे गये सवाल के जवाब मे उन्होंने कहा कि वह किस बात का जश्न मना रही है। जिस तरह का उत्साह मतदाताओं में दिखा है, भाजपा प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री ने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस महायज्ञ में शामिल होने के लिए प्रदेश के सभी मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581