उत्तराखंड समाचार

दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मण्डल की बैठक आयोजित

पार्किंग में लगा दिये लोहे के एंगल, व्यापारी परेशान

देहरादून। आज दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मण्डल दिलाराम चौक इकाई के सहकोषाध्यक्ष हरीश मित्तल और महामंत्री राहुल सूद के साथ महानगर उद्योग व्यापार मण्डल अध्यक्ष पंकज मैसोंन ने एक बैठक की। बैठक में हरीश मित्तल ने बताया कि उनके काम्प्लेक्स के आगे जो पार्किंग की व्यवस्था है उसके आगे स्मार्ट सिटी द्वारा लोहे के एंगल लगा दिये है, जिससे कोई भी गाड़ी अब अंदर नहीं आ पा रही है। अगर गाड़ी अंदर नहीं आएगी, तो गाड़ी सड़क पर खड़ी होगी फिर उस पर पुलिस द्वारा क्लैंप लगा दिया जाएगा। यह पूरी तरह से व्यापारी का उत्पीड़न है। एक और तो शासन प्रशासन द्वारा अख़बार में इश्तिहार निकाला जा रहा है, की अगर किसी के आस पास कोई ख़ाली जगह हो जिसमे पार्किंग बनाई जा सकती हो वह बताए और दूसरी और जहां पार्किंग होती थी, उस जगह पर पार्किंग बंद कर दी गई हैं। व्यपारियों की समस्या को देखते हुये दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मैसोंन द्वारा मौक़े पर पहुँचकर स्थलीय निरीक्षण कर विधायक राजपुर ख़ज़ान दास से दूरभाष पर बात कर व्यापारियों की इस समस्या के बारे में अवगत करवाया और जल्द से जल्द लोहे के एंगल हटाकर व्यापारियों को हो रही परेशानी से निजात दिलवाने की माँग की। विधायक राजपुर ख़ज़ान दास द्वारा आश्वस्त करवाया गया कि दो दिन के भीतर वहाँ के व्यापारियों एवं व्यापार मंडल के साथ बैठक करके इसको हटवाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर अजेय वाधवा अध्यक्ष राजपुर व्यापार समिति, राहुल सूद महामंत्री, अनुज रस्तोगी उपाध्यक्ष, विश्व रमन कोषाध्यक्ष, हरीश मित्तल सहकोशाध्यक्ष, मयंक जैन, मनु खोसला, बलदेव, अशोक अन्य कई व्यापारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581