उत्तराखंड समाचार

अल्मोड़ा पुलिस ने किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

एसएसपी अल्मोड़ा सहित पुलिस कर्मियों व नगर के युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामचन्द्र राजगुरु के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा के सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में रामचन्द्र राजगुरु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा, निरीक्षक एलआईयू कमल पाठक, प्रभारी एसओजी सुनील सिंह धानिक सहित पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा के हे.कानि. महेश सिंह बिष्ट, हे.कानि. दीपक पाण्डे, कानि0 देवेन्द्र पाण्डे, कानि0 विरेन्द्र सिंह बिष्ट, कानि0 राकेश भट्ट, कानि0 विनोद कुंवर, कानि0 विरेन्द्र सिंह, कानि0 कैलाश पाण्डे, कानि0 विनोद मौर्या, कानि0 पदम नाथ, कानि0 दीपक कफल्टिया व जनता के कमल बिष्ट, पुष्पेश जोशी, अभिषेक साह, अनूप चन्द्र ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजनमानस को सामाजिक कार्य से जोड़ते हुए नशे रुपी अभिशाप से दूर रहने हेतु प्रेरित करना है, जिससे मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी के मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि को 2025 तक सफल बनाया जा सके। एसएसपी अल्मोड़ा ने स्वैच्छिक रक्तदान कर कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान करने से आपको एक अलग खुशी की अनुभूति प्राप्त होती है, प्रत्येक नागरिक को रक्तदान के प्रति जागरुक होकर समय-समय पर स्वैच्छिक रक्दान करना चाहिए। मनुष्य को अपने जीवनकाल में रक्त की आवश्यकता कभी भी हो सकती है। अगर हमारा रक्त किसी जरुरतमंद कि जिन्दगी बचाने के काम आता है तो इससे बड़ा पुण्य का कार्य कोई नहीं हो सकता। रक्तदान शिविर में श्री प्रकाश चन्द्र जोशी, नगरपालिका अध्यक्ष अल्मोड़ा, रक्त कोष (जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा) के डा0 आरएस साही, प्रभारी ब्लड बैंक, श्री मनोज धानिक, टेक्निशियन, श्री भानु तिवारी, टेक्निशियन, श्री नन्दन सिंह, लैब सहायक व रेड क्रॉस सोसायटी के श्री मनोज सनवाल, अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसायटी अल्मोड़ा, श्री किशन चन्द्र गुरुरानी, सदस्य रेड क्रॉस सोसायटी, श्री प्रत्युष पाण्डे, व्यापार मण्डल उपाध्यक्ष व श्री रोबिन भण्डारी, व्यापार मण्डल सदस्य आदि द्वारा सहयोग किया गया।

Related Articles

Back to top button