उत्तराखंड समाचार

विधानसभा अध्यक्ष ने भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में किया हवन पूजन

बजट सत्र शांति और सुचारू रूप से चलेगा जिससे प्रदेश का विकास होगा।

भराड़ीसैंण, १२ मार्च। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने भराड़ीसैंण विधानसभा में हवन पूजन कर प्रदेश वासियों की सुख शांति की कामना की। उत्तराखंड की पंचम विधानसभा का बजट सत्र कल यानी 13 मार्च से उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण के भराड़ीसैंण में आयोजित किया जा रहा है। रविवार सुबह विधानसभा अध्यक्ष ने भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में हवन पूजन कर सत्र सुचारू और प्रदेश के हित में चलने की कामना की। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है की बजट सत्र शांति और सुचारू रूप से चलेगा जिससे प्रदेश का विकास होगा।

Related Articles

Back to top button