उत्तराखंड समाचार

खाई में गिरी बस, चालक घायल

पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुये 108 को घटना की सूचना दी

देहरादून। आइटीबीपी गेट मसूरी देहरादून रोड के पास एक बस खाई में गिर गई, जिसके परिणाम स्वरूप बस मे मौजूद चालक घायल हो गये। मसूरी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चालक को उपचार के लिये उप जिला चिकित्सालय मसूरी पहुंचाया। आज मसूरी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की एक बस संख्या यूके 14 पीए-9099 आइटीबीपी गेट मसूरी देहरादून रोड के पास खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही मसूरी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक, वरिष्ठ उप निरीक्षक, चौकी प्रभारी लाइब्रेरी व अन्य पुलिस कर्मी आपदा उपकरण के साथ आइटीबीपी गेट के पास पहुंचे तथा जानकारी की गई तो पुलिस को पता चला की घटना के समय बस में दो व्यक्ति चालक अहमद अली पुत्र हबीब अली निवासी जमनपुर सेलाकुई जिला देहरादून उम्र 65 वर्ष व उसका पुत्र आसिफ अली निवासी जमनपुर सेलाकुई जिला देहरादून उम्र 27 वर्ष बैठे थे। पुलिस को यह भी पता चला की बस का प्रेशर लीक हो गया था, जिस पर बस में बैठी सवारियों को लाइब्रेरी चौक के नीचे एमडीडीए पार्किंग के पास उतार दिया गया था। पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुये 108 को घटना की सूचना दी, परंतु 108 के समय से ना पहुंचने के कारण कोतवाली मसूरी के सरकारी वाहन से घायल अहमद अली को उप जिला चिकित्सालय मसूरी इलाज हेतु लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा चालक का प्राथमिक इलाज किया जा रहा है घायल को उपचार हेतु रेफर हायर सेंटर किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581