उत्तराखंड समाचार

सुरक्षा व्यवस्था में नियुक्त जवानों का हौसला अफजाई कर ड्यूटी सम्बन्धी दिये जरुरी दिशा-निर्देश

उत्तरकाशी। विश्वप्रसिद्ध श्री यमुनोत्री धाम एवं गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा प्रारम्भ हो जायेगी, यात्रा के सरल, सुगम एवं सुरक्षित संचालन हेतु उत्तरकाशी पुलिस द्वारा तैयारियां व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिये गये हैं। सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस बल को ब्रीफ कर ड्यूटी हेतु रवाना कर दिया गया है। श्रीमती सरिता डोबाल पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा आज गंगोत्री धाम तथा यात्रा मार्ग पर लगे ड्यूटियों को चैक किया गया, ड्यूटी पर लगे कर्मियों का हौसला अफजाई करते हुये सभी को पूरे मनोयोग व अतिरिक्त प्रयास के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिये गये, अपने आस-पास के क्षेत्र की जानकारियां जुटाने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की हिदायत दी गयी। धाम पर नियुक्त पुलिस बल को श्रद्धालुओं की लाइन लगाकर सुरक्षित दर्शन करवाने के निर्देश दिये गये। घाटों तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर नियुक्त जवानों को अतिरिक्त सावधानी तथा सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिये गये।

Related Articles

Back to top button