उत्तराखंड समाचार

पुलिस उपाधीक्षक ने किया एसडीआरएफ की पोस्ट का निरीक्षण

दायित्वों का पूर्ण मनोयोग से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिये गये।

रुद्रप्रयाग। पुलिस उपाधीक्षक, गुप्तकाशी श्री विमल रावत ने केदारनाथ स्थित पुलिस चौकी का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके द्वारा चौकी में व्यवस्थित सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उनके द्वारा निर्देशित किया गया कि सीसीटीवी का उपयोग श्रद्धालुओं के भीड़ नियंत्रण के साथ ही श्रद्धालुओं के बिछड़ने पर हुलिया इत्यादि मिलने की दशा में बिछड़ों को मिलाने के लिए किया जा सकता है। साथ ही श्रद्धालुओं के साथ यात्रा मार्ग पर घोड़ा खच्चर संचालकों द्वारा किये जाने वाले दुर्व्यवहार सम्बन्धी शिकायतों पर भी ऐसे व्यक्तियों का चिन्हीकरण किये जाने हेतु सीसीटीवी का उपयोग किये जाने के निर्देश दिये गये। पुलिस कार्मिकों की आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। तदोपरान्त उनके द्वारा केदारनाथ में व्यवस्थित एसडीआरएफ पोस्ट का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये एसडीआरएफ कार्मिकों द्वारा यात्रा काल में किये जा रहे कार्यों की सराहना कर आगे भी इसी प्रकार से स्थानीय पुलिस के साथ सहयोगात्मक व समन्वय स्थापित कर कार्य किये जाने की अपेक्षा रखी गयी। पुलिस व एसडीआरएफ के समस्त उपस्थित कार्मिकों से संवाद स्थापित कर दिये गये दायित्वों का पूर्ण मनोयोग से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिये गये।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581