उत्तराखंड समाचार

निजी यात्रा पर देवप्रयाग पहुंचीं पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती

प्रो चंद्रकला आर कोंडी सहित प्राध्यापकों व छात्र-छात्राओं उनका से स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने परिसर व यहां के पठन पाठन की जानकारी भी ली।

देहरादून। पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेत्री उमा भारती निजी यात्रा पर देवप्रयाग पहुंचीं। पांच दिवसीय प्रवास में वह यहां पावन गंगा से जुड़े विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न करेंगीं। यहां विश्व शांति व कल्याण के लिए वह विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान करेगी। सोमवार को भगवान रघुनाथ मंदिर में दर्शन पूजन से उन्होंने इसकी शुरुआत की। इसके बाद भागीरथी अलकनंदा संगम स्थल पर पुरोहितों के साथ मां गंगा का पूजन करने के बाद उन्होंने गंगा यज्ञ की शुरुआत की। पांच दिवसीय प्रवास में हर शाम वह गंगा आरती भी करेंगी। इससे पूर्व बीती शाम वह पांच दिवसीय प्रवास के लिए केंद्रीय संस्कृत विश्व विद्यालय रघुनाथ कीर्ति परिसर पहुंचीं। जहां कुलपति प्रो श्रीनिवास वरखेड़ी, निदेशक प्रो पीवीबी सुब्रम्हण्यम , प्रो चंद्रकला आर कोंडी सहित प्राध्यापकों व छात्र-छात्राओं उनका से स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने परिसर व यहां के पठन पाठन की जानकारी भी ली।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button