उत्तराखंड समाचार

मतदान जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

पुलिस लाइन देहरादून में मतदान जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान 14 फरवरी को होने वाली मतदान प्रक्रिया के दृष्टिगत अधिक से अधिक लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से आज उपवा देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में मतदान जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाले पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों को आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा बताया गया कि भारत के नागरिक होने के नाते संविधान द्वारा हम सभी को एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण हेतु स्वतंत्र मताधिकार का अधिकार दिया गया है, जिसका प्रयोग करने के लिए हम सभी स्वतंत्र हैं। पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों से अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा अपने आसपास के लोगों को भी उनके मत की अहमियत के प्रति जागरूक करने की अपील की।  कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से श्रीमती विमला व उनकी टीम द्वारा भी उपस्थित लोगों को जागरूक करते हुए अपने मतों का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ गीतिका खंडूरी (संयुक्त सचिव उपवा) श्रीमती शर्मिला जोशी, श्रीमती भावना पंत, अन्य अधिकारी, कर्मचारी व पुलिस परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581