उत्तराखंड समाचार

मुख्यमंत्री करेंगे सीडीएस बिपिन रावत की मूर्ति का अनावरण

प्रदेश के युवाओं सहित समस्त उत्तराखण्डवासियों का जो स्नेह और सम्मान जनरल बिपिन रावत जी के प्रति था उस सम्मान और स्नेह के लिए जनरल साहब हमेशा समर्पित रहते थे।

देहरादून, 08 अप्रैल। प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देश के प्रथम सीडीएस स्व.जनरल विपिन रावत की स्मृति में नव निर्मित स्मारक उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में कालीदास रोड, स्थित सैनिक कल्याण निदेशालय के सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री ने कार्यक्रम की रूपरेखा को सुनियोजित ढंग से करने के भी अधिकारियों को निर्देशित किया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देहरादून में सरकार द्वारा देश के प्रथम सीडीएस स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत जी की स्मृति में स्मारक का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें जनरल रावत की प्रतिमा भी स्थापित की गई है उन्होंने कहा प्रदेश के युवाओं सहित समस्त उत्तराखण्डवासियों का जो स्नेह और सम्मान जनरल बिपिन रावत जी के प्रति था उस सम्मान और स्नेह के लिए जनरल साहब हमेशा समर्पित रहते थे। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि देहरादून के कनक चौक के निकट पार्क में स्मारक निर्माण किया जाए जहां पर उनकी करीब 9 फीट की प्रतिमा स्थापित की गई है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि 14 अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीडीएस स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत जी की स्मृति में निर्मित मूर्ति का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम में सीडीएस स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत के परिवारजन सहित पूर्व सैनिक उपस्थित रहेंगे। बैठक के उपरांत मंत्री ने कनक चौक स्थित निर्माणाधीन स्मारक का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए शीघ्र अति शीघ्र निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने कहा सरकार शहीदों के सम्मान और उनके कल्याण के लिए निरंतर कार्यरत है। इस अवसर पर सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर अमृतलाल लाल सहित अधिकारीगण एवं पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581