उत्तराखंड समाचार

कांग्रेस अध्यक्ष ने दी बालिकाओं को बधाई

अल्मोड़ा की दो होनहार बेटियां भी सीएसई परीक्षा पास कर अफसर बनी हैं

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन महारा ने यूपीएससी सीएसई परीक्षा में उत्तराखंड को गौरवान्वित करने वाली सभी काबिल बच्चियों के बेहतरीन प्रदर्शन पर उन्हें बधाई तथा शुभकामना संदेश प्रेषित किया है। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन महारा ने कहा की रुद्रपुर में रहने वाली गरिमा पहले ही प्रयास में आईएएस की परीक्षा में सफल रहीं। उन्होंने 39वीं रैंक हासिल की यह उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है। अल्मोड़ा की दो होनहार बेटियां भी सीएसई परीक्षा पास कर अफसर बनी हैं। अल्मोड़ा के दन्या की रहने वाली दीक्षिता जोशी ने यूपीएससी सीएसई परीक्षा में 58वीं रैंक हासिल कर आईएएस अधिकारी बनने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है जोकि पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है। रानीखेत के खलना गांव की रहने वाली मीनाक्षी आर्य ने भी 444 वीं रैंक के साथ यूपीएससी परीक्षा पास की है। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन महारा ने कहा कि मीनाक्षी आर्य उनकी विधानसभा के लिए चमकता सितारा साबित हुई है। बागेश्वर की रहने वाली कल्पना पांडे 102वीं रैंक हासिल करने में सफल रहीं। उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में 102वीं रैंक लाकर मान बढ़ाया है। श्री महारा ने कहा कि यह सभी बच्चियां उत्तराखंड की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं, और उन्होंने अपने जज्बे मेहनत और समर्पण से दुनिया को बता दिया कि उत्तराखंड किसी से कम नहीं। सभी बच्चियों को आगे खूब तरक्की करने के लिए अपने माता-पिता का नाम रोशन करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष करन महारा ने उन्हें आशीर्वाद प्रेषित किया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581