उत्तराखंड समाचार

राजधानी देहरादून में कई प्रत्याशी ऐसे भी थे जिनका वोट दूसरी विधानसभा क्षेत्र में थे।

-नेता प्रतिपक्ष व चकराता सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह ने बिर्नार्ड में वोट डाला।

देहरादून। राजधानी देहरादून में कई प्रत्याशी ऐसे भी थे जिनका वोट दूसरी विधानसभा क्षेत्र में थे। कैंट सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के प्रत्याशी सूर्यकांत धस्माना का वोट राजपुर रोड सीट में था। धर्मपुर सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी विनोद चमोली का वोट रायपुर सीट में था। विकासनगर से भाजपा प्रत्याशी मुन्ना सिंह चौहान का वोट चकराता में था। रायपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट का वोट राजपुर क्षेत्र में था।

-ऋषिकेश सीट पर भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल ने ज्योति विशेष विद्यालय ऋषिकेश में मतदान किया।

-मसूरी सीट से भाजपा प्रत्याशी गणोश जोशी ने राजकीय इंटर कालेज डोभालवाला में मतदान किया।

-नेता प्रतिपक्ष व चकराता सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह ने बिर्नार्ड में वोट डाला।

-चकराता सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रामशरण नौटियाल नेक्यारी गांव में मतदान किया।

-मसूरी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली ने प्राथमिक विद्यालय भगवंतपुर में वोट किया।

-कैंट से कांग्रेस प्रत्याशी सूर्यकांत धस्माना ने मंगला देवी इंटर कालेज में मतदान किया।

-कैंट सीट से भाजपा प्रत्याशी सविता कपूर ने सुबह परिवार सहित एसजीआरआर मिडिल ब्रांच बसंत विहार में वोट डाला।

-रायपुर विधायक और भाजपा प्रत्याशी उमेश शर्मा काऊ ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय अजबपुर में मतदान किया।

-ऋषिकेश सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी जयेंद्र रमोला ने पब्लिक स्कूल झंडा चौक पर मतदान किया।

-धर्मपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल ने लवडेल स्कूल टर्नर रोड पर मतदान किया।

-पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने डिफेंस कालोनी में डीएवी पब्लिक स्कूल में मतदान किया।

-पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने राजकीय इंटर कालेज किशनपुर में मतदान किया।

-जिलाधिकारी डा. आर राजेश कुमार ने समरवैली स्कूल में मतदान किया।

-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूड़ी ने जूनियर हाईस्कूल स्कूल नवादा में वोट डाला।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581