उत्तराखंड समाचार

खाद्य पदार्थों पर अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

देश के विभिन्न राज्यों और शहरों में इसकी विभिन्न संगोष्ठियों का भी आयोजन किया जा रहा है।

देहरादून। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने आज ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन न्यूट्रास्यूटिकल्स एंड फन्क्शनल फूड्स कार्यक्रम में बतौर मुख़्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। उन्होंने इस आयोजन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को बधाई देते हुये कहा कि वह खाद्य पदार्थों पर अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कर रहे है और अनुसंधान, नवाचार के मुद्दों पर चर्चा कर रहा है। सभी जानते हैं कि आज हमारे देश को जी-20 संगोष्ठी की मेजबानी का अवसर मिला है। देश के विभिन्न राज्यों और शहरों में इसकी विभिन्न संगोष्ठियों का भी आयोजन किया जा रहा है। सरकार की बात करें तो आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अब तक 700 जिलों में 10,000 से अधिक अटल टिंकरिंग प्रयोगशालाएं अब नवाचार की नर्सरी बन गई हैं। इनमें से 60 प्रतिशत प्रयोगशालाएं सरकारी तथा ग्रामीण विद्यालयों में ही स्थापित हुई हैं। इस अवसर पर प्रबंधक रिसैला ग्रुप राम शर्मा, प्रोफेसर निसिनारी (जापान), प्रोफेसर श्रीदेवी अन्नपूर्णा, चैयरमेन विश्वविद्यालय कमल घनसाला, वाईस चांसलर नरपिंदर सिंह सहित अन्य गढमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581