उत्तराखंड समाचार

श्रद्धालुओं की मदद के लिए केदारनाथ धाम सहित यात्रा पड़ावों पर तैनात है पुलिस बल

बूढ़े बुजुर्गों को सहारा देकर उनकी राह आसान कर सुगम दर्शन कराये जा रहे हैं। ऐसे ही अनगिनत कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं

रुद्रप्रयाग। ज्यों ज्यों केदारनाथ धाम यात्रा आगे बढ़ रही है, श्रद्धालुओं का धाम में निरन्तर आगमन हो रहा है। दिन-प्रतिदिन अत्यधिक संख्या में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। अब तक की यात्रा में साढ़े चार लाख का आंकड़ा पार हो चुका है। श्री केदारनाथ धाम सहित सभी यात्रा पड़ावों पर आ रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सेवा हेतु पुलिस बल तैनात है। न केवल जिला पुलिस अपितु एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ, पीएसी फायर कार्मिक, अभिसूचना इकाई, संचार कार्मिक, होमगार्ड, पीआरडी, सभी पारस्परिक समन्वय के साथ यात्रा से सम्बन्धित सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटियों में लगे हैं। पैदल मार्ग की दुश्वारियां हों या फिर कुबेर व भैरव गधेरे का ग्लेशियर व एवलॉच वाला क्षेत्र, सोनप्रयाग व गौरीकुण्ड की संकरी जगह पर भीड़ प्रबन्धन, घोड़ा पड़ावों व शटल पार्किग से सम्बन्धित ड्यूटियॉ, सोनप्रयाग व सीतापुर पार्किंग सहित सम्पूर्ण यात्रा मार्ग पर यातायात की ड्यूटियां, इन सभी स्थानों पर पुलिस के स्तर से दिन रात एक करके आ रहे श्रद्धालुओं की यात्रा को सरल व सुगम बनाया जा रहा है। विपरीत परिस्थितियों के बीच भी सम्पूर्ण पुलिस बल द्वारा अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया जा रहा है। राह भटक चुके व अपनों से बिछडों को मिलवाने का जिम्मा बखूबी निभा रहे हैं, खोयी सामग्री, खोये मोबाइल वापस कराये जा रहे हैं। किसी प्रकार से दुर्घटना से या गिर जाने से घायल हो रहे श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार देकर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर ले जा रहे हैं। बूढ़े बुजुर्गों को सहारा देकर उनकी राह आसान कर सुगम दर्शन कराये जा रहे हैं। ऐसे ही अनगिनत कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं, पुलिस बल के सभी जवान।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581