उत्तराखंड समाचारक्राइम

नशा तस्करों के मंसूबों को नाकाम करती दून पुलिस

दून पुलिस ने पहुंचाया नशा तस्कर भाई-बहन को सलाखों के पीछे

देहरादून 07 अप्रैल। जल्दी पैसा कमाने की चाहत ले पहुँची नशा तस्कर भाई-बहन को सलाखों के पीछे। नशा तस्करों के मंसूबों को नाकाम करते हुये दून पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ 02 अभियुक्तों (भाई- बहन) को डोईवाला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया हैं। अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस द्वारा साढ़े 06 लाख रूपये मूल्य की 21.45 ग्राम स्मैक बरामद की गई हैं। गिरफ्तार अभियुक्त मंगलौर हरिद्वार से अवैध स्मैक खरीदकर लाये थे। गिरफ्तार अभियुक्त डोईवाला क्षेत्र में मजदूरों, ड्राइवरों तथा नशे के आदि व्यक्तियों को अवैध स्मैक की सप्लाई करते थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध व्यापक स्तर चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत कोतवाली डोईवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर जंगलात चौकी जौलीग्रान्ट के पास से 02 अभियुक्त भाई-बहिन सैनिक नाथ पुत्र केवलनाथ निवासी सपेरा बस्ती भानियावाला डोईवाला देहरादून उम्र 26 वर्ष व अंजली पत्नी अरूणनाथ निवासी सपेरा बस्ती भानियावाला डोईवाला देहरादून उम्र 35 वर्ष को 21.45 ग्राम अवैध स्मैंक के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर मुकदमा अपराध सख्या -86/25 धारा-8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ में अभियुक्त सैनिक नाथ द्वारा बताया गया कि बरामद स्मैक को वह मंगलौर हरिद्वार से खरीदकर लाया था, अभियुक्त द्वारा डोईवाला व आसपास के क्षेत्रों में नशे के आदि व्यक्तियों को अवैध स्मैक सप्लाई की जाती थी तथा उसकी बहन अपने घर से अभियुक्त द्वारा भेजे गये नशे के आदि व्यक्तियों को अवैध स्मैक बेचती थी।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581