उत्तराखंड समाचार

एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था पहुंचे कैंची धाम

एडीजी ने बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन कर प्राप्त किया आशीर्वाद

देहरादून, 12 जून। आगामी 15 जून को आयोजित होने वाले कैंची धाम स्थापना दिवस मेले की सुरक्षा, यातायात एवं व्यवस्थाओं की तैयारियों के क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) उत्तराखण्ड वी. मुरुगेशन द्वारा आज कैंची धाम क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संपूर्ण आयोजन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, निगरानी व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े बिंदुओं की बारीकी से समीक्षा की। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र श्रीमती रिधिम अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। एडीजी ने सर्वप्रथम कैंची धाम मंदिर पहुंचकर बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात मंदिर परिसर, प्रमुख मार्गों, पार्किंग स्थलों एवं संभावित भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का आकलन किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581