उत्तराखंड समाचार

सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल ने बनाया उत्कृष्ट कीर्तिमान

नींव राठी 95.8%,कनव कृष्णन 95% और सोमेश अग्रवाल 94.4%के साथ अत्यंत सराहनीय प्रदर्शन किया है।

देहरादून। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आयोजित वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के कक्षा दसवीं के छात्रों ने लगातार शानदार अंकों के साथ व्यक्तिगत एवं संस्थागत रूप से अप्रतिम प्रदर्शन करके सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल ने स्वयं को देश के शीर्ष (सीबीएसई) सह-शैक्षिक आवासीय स्कूलों में श्रेष्ठता के शिखर पर स्थापित किया है। विद्यालय के छात्र अक्षत जैन ने 96.2% के साथ स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है | नींव राठी 95.8%,कनव कृष्णन 95% और सोमेश अग्रवाल 94.4%के साथ अत्यंत सराहनीय प्रदर्शन किया है। सेलाकुई इंटरनेशनल विद्यालय के परीक्षा परिणामों का मुख्य आकर्षण सदैव से कक्षा दसवीं और बारहवीं के परिणामों का उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय प्रयास रहा है। पूरे बैच का प्रदर्शन वास्तव में पूरे स्कूल के सतत एवं समेकित प्रयास की अभिव्यक्ति है। छात्रों का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी निजी रूप से विद्यालय की गौरवशाली परंपरागत उपलब्धि है | सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल सिद्धांततः विद्यालय की उपलब्धि एवं छात्रों का निजी शैक्षिक प्रदर्शन केवल टॉपर्स तक ही सीमित न होकर पूरे बैच की सामूहिक एवं विद्यालय की संकुल शैक्षिक उपलब्धि के रूप में देखता है। 2023 में सेलाकुई ने दसवीं का अपने उन्नीसवें बैच का शैक्षिक परिणाम असाधारण रूप से प्रस्तुत किया। स्कूल ने लगातार आठवें वर्ष प्रथम श्रेणी के अंक प्राप्त करने वाले सभी छात्रों का 100% उत्तीर्ण परिणाम रहा। परीक्षा में उपस्थित होने वाले 25 % छात्रों ने कुल मिलाकर 90 % से अधिक अंक प्राप्त किए। 45% छात्रों ने 85% और 80% छात्र जो विशेष योग्यता के साथ उत्तीर्ण हुए हैं (कुल मिलाकर 75% से अधिक)। पूरे बैच का औसत परिणाम कुल प्रतिशत 82.5% है। प्रधानाध्यापक राशिद शरफुद्दीन एवं चेयरमैन ओम पाठक ने पूरे बैच एवं विद्यालय के समस्त शिक्षकों को उनके उल्लेखनीय एवं अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए कोटिशः बधाई दी।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581