उत्तराखंड समाचार

अधिवर्षता सेवानिवृत्त्ति पूर्ण करने पर पुलिस कार्मिकों को दी गयी भावभीन विदाई

समस्त पुलिस परिवार की ओर से सेवानिवृत्ति की शुभकामनाएं दी गयी

चमोली। अधिवर्षता सेवानिवृत्त्ति पूर्ण करने पर पुलिस कार्मिकों को चमोली पुलिस द्वारा भावभीन विदाई दी गयी।
आज प्रमेन्द्र डोबाल पुलिस अधीक्षक, की उपस्थिति में पुलिस लाईन गोपेश्वर में अ0उप0नि0 श्री कृष्ण कुमार व कानि0 दशरथ सिंह के अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत हुए पुलिस कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह तथा उपहार भेंट कर भाव-भीनी विदाई दी गयी तथा उनकी अधिवर्षता सेवानिवृत्त जीवन सदैव शान्तिमय, स्वस्थ एवं समृद्धशाली होने तथा अच्छे स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करते हुए समस्त पुलिस परिवार की ओर से सेवानिवृत्ति की शुभकामनाएं दी गयी। साथ ही सेवानिवृत्त हुए अधिकारी से अपेक्षा की गयी कि वे भविष्य में भी हमेशा अपने आप को पुलिस परिवार का अभिन्न अंग मानते रहेंगे तथा उनका सहयोग एवं सदभावनाऐं पुलिस परिवार को निरन्तर मिलती रहेंगी। विदाई समारोह के अवसर पर उपस्थित अन्य अधिकारीगणों द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों द्वारा पुलिस विभाग में उनके सेवाकाल के द्वौरान किए गये कार्यो की सराहना करते हुए उनके व उनके परिवारजनों के अच्छे स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की ।
अ0उप0नि0 कृष्ण कुमार ने 1981 में कॉस्टेबल पद पर पुलिस फोर्स ज्वाईन किया था। इनके द्वारा जनपद देहरादून व चमोली मे अपनी सेवाएं दी गई।
कानि0 दशरथ सिंह ने वर्ष 2008 में पुलिस फोर्स ज्वाइन किया इससे पूर्व उन्होने भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दी। इस दौरान इनके द्वारा रुद्रप्रयाग व चमोली में अपनी सेवाएं दी गई।
सेवानिवृत्त हुए पुलिस कार्मिकों द्वारा अपने सेवाकाल के दौरान अनुभवो को उपस्थित अधिकारियों /कर्मचारियों से साथ साझा कर सभी को सदैव पूरी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत व लगन से अपनी ड्यूटी को करने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक चमोली श्री प्रमोद शाह,प्रतिसार निरीक्षक आनन्द सिंह रावत व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581