उत्तराखंड समाचार

किरायेदार सत्यापन अभियान में 36 मकान मालिकों का चालान

सत्यापन कराए जाने के संबंध में सूचित कर सत्यापन कराने के प्रति जागरूक किया गया।

देहरादून 23 अप्रैल। थाना प्रेमनगर पुलिस ने किरायेदार सत्यापन अभियान में 36 मकान मालिकों का चालान करते हुये 360000 रुपये का जुर्माना किया गया।
पुलिस उप-महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा जनपद में चलाये जा रहे बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन अभियान के आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून व पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर के निर्देशन में थानाध्यक्ष प्रेमनगर द्वारा अलग-अलग टीमें बनाकर प्रेमनगर थाना क्षेत्र के स्मिथ नगर, जनरल विंग, स्पेशल विंग, विंग नं.-1, विंग नं.-2, विंग नं.-3, विंग नं.-4, विंग नं.-5, विंग नं.-6, विंग नं.-7 व कैहरी गांव में आज प्रातः किरायेदारों के संबंध में सत्यापन अभियान चलाया गया। जिसमें कुल 384 मकान मालिकों के किरायेदार सत्यापन को चैक किया गया, जिनमें से किरायेदारों का सत्यापन न कराये जाने पर 36 मकान मालिकों का चालान कर कुल 360000 रुपये का जुर्माना किया गया तथा मकान मालिकों को बाहरी व्यक्तियों, जिनको किराए पर रखा गया है के सत्यापन कराए जाने के संबंध में सूचित कर सत्यापन कराने के प्रति जागरूक किया गया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581