उत्तराखंड समाचार

आम से खास तक ने सुनी पीएम की मन की बात

सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी की मन की बात केवल मन की बात ही नहीं है

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 100वां संस्करण आज रविवार को प्रसारित हुआ। पीएम के मन की बात को उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत करीब दस लाख लेगों ने सुना। स्कूली छात्रों व आम जनता में भी मन की बात सुनने को लेकर उत्साह नजर आया। चौखुटिया में महिलाओं ने गेहूं की कटाई व मढ़ाई करते हुए खेतों में पीएम की मन की बात सुन। वहीं, यमुनोत्री धाम से लगे मां यमुना के मायके खरशालीगांव में स्थित मां यमुना मंदिर परिसर में मन की बात कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्थानीय लोगों के साथ साथ चारधाम यात्रा पर यमुनोत्री धाम आए श्रद्धालुओं ने भी मन की बात सुनी। सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी की मन की बात केवल मन की बात ही नहीं है। यह जन जन की बात है। इससे लोगों का उत्साह बढ़ा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि तीन अक्तूर 2014 को मन की बात कार्यक्रम शुरू हुआ था। आज इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को समाज के प्रत्येक वर्ग, प्रतिष्ठित व्यक्तियों, शीर्ष धर्माचार्यों व चर्चित हस्तियों के साथ ऐतिहासिक एवं व्यापक बनाया।
देश के प्रथम गाँव माना में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मन की बात सुनि। वहीं प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय जी ने आज देहरादून स्थित बुद्धा टैम्पल (बूथ संख्या 94, धर्मपुर विधानसभा) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। अजेय जी ने ऐतिहासिक 100वें संस्करण को बौद्ध लामा, विद्यार्थियों एवं स्थानीय जनों के साथ सुना।
वहीं भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष यासमीन आलम खान एवं महानगर प्रभारी मन की बात कार्यक्रम सुनील शर्मा के दिशा निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर देहरादून के सभी मंडलों एवं मुस्लिम बहुल क्षेत्र के बूथों पर प्रधानमंत्री के 100वे एपिसोड मन की बात का कार्यक्रम हुआ तपोवन नगर मंडल मुस्लिम बूथ मंडल अध्यक्ष तशरीफ़ मिर्जा के निवास पर भारी संख्या में समाज से मुस्लिम महिलाएं एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के मन की बात को बड़ी ही ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम में उपस्थित सभी मातृशक्ति का पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद प्रत्याशी विस्तारक सतीश चंद काला, राकेश कंबोज, पूरन सिंह लिंगवाल बाबू, मेहताब, नावेद अहमद, नुसरत जहां, समर जहां, जेबा, जाहिदा, रुबीना, शाहिदा, फरजाना, प्रवीन, शबनम, मोहम्मद असद, क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464