उत्तराखंड समाचार

कमलेश रमन को किया क्लेमेंट टाउन कैंट चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त

अनुरूप आम आदमी पार्टी के प्रत्येक प्रत्याशी को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

देहरादून 14 मार्च। कैंट बोर्ड चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में नगर निकाय चुनाव के प्रभारी आरपी रतूड़ी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी केंट चुनाव में किस तरह अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगी इस पर मंथन किया गया। कैट चुनाव के मद्देनजर शीर्ष नेतृत्व के निर्देश अनुसार आज क्लेमेंट टाउन कैंट चुनाव पर्यवेक्षक कमलेश रमन को नियुक्त किया गया। देहरादून कैंट क्षेत्र के पर्यवेक्षक अशोक सेमवाल को बनाया गया। आगामी चुनाव की क्या रणनीति होगी आम आदमी पार्टी के जिताऊ प्रत्याशियों की सूची तैयार कर पर्यवेक्षक नगर निकाय चुनाव कमेटी को देंगे। उसी के अनुरूप आम आदमी पार्टी के प्रत्येक प्रत्याशी को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारियां दी जाएंगी। धर्मपुर विधानसभा के अध्यक्ष सुशील सैनी एवं इकबाल राव ने क्लेमेंट टाउन कैंट से आवेदकों के बायोडाटा कार्यालय को दिए गए। जल्द ही पर्यवेक्षक सर्वे कर प्रत्याशियों के नाम की सूची शीर्ष नेतृत्व को प्रेषित की जाएगी। आरपी रतूड़ी ने कहा कि देश और प्रदेश के हालात बद से बदतर हो चुके हैं नगर निकाय चुनाव में आम जनमानस की अहम भूमिका होती है और वही जनता आज महंगाई बेरोजगारी और अपनी छोटी-छोटी समस्याओं से जूझ रही है। इसको देखते हुए आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को जनता वोट के रूप में आशीर्वाद देगी, बैठक में सीपी सिंह, सतीश शर्मा, गौरव, मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581