उत्तराखंड समाचार

भिक्षावृत्ति के विरुद्ध दून पुलिस का अभियान

भिक्षावृति में लिप्त 03 बच्चों को रेस्क्यू कर शैल्टर होम में दाखिल कराया गया कराया।

देहरादून,10 सितंबर। भिक्षावृत्ति के विरुद्ध दून पुलिस ने अपना अभियान आज भी जारी रखा। एसएसपी देहरादून अजय सिह के निर्देशों पर एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून तथा कोतवाली नगर की संयुक्त टीम द्वारा भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिये अभियान चलाया। अभियान के दौरान भिक्षावृत्ति में लिप्त 01 महिला व 01 पुरुष के विरुद्ध उत्तर प्रदेश भिक्षावृत्ति अधिनियम 1975 के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया। भिक्षावृति में लिप्त 03 बच्चों को रेस्क्यू कर शैल्टर होम में दाखिल कराया गया कराया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर जनपद में भिक्षावृत्ति पर प्रभावी रोकथाम लगाये जाने हेतु एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम द्वारा लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून की टीम द्वारा कोतवाली पुलिस की टीम के साथ मिलकर भिक्षावृत्ति पर प्रभावी रोकथाम लगाए जाने हेतु  कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीम को कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत दर्शन लाल चौक में रेड लाइट पर 01 महिला, 01 पुरुष एवं 03 बच्चे जोकि आने जाने वाले वाहनों के शीशे खटखटाकर लोगों से भीख मांगते हुए मिले, जिससे आम जन को परेशानी हो रही थी एवं यातायात बाधित हो रहा था। मौके पर टीम द्वारा भीख मांगने वाले पुरुष एवं महिला को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में उत्तर प्रदेश भिक्षावृत्ति अधिनियम 1975 के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया तथा भीख मांगने वाले 03 बच्चों को रेस्क्यू कर मेडिकल परीक्षण के उपरांत बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार 01 बालिका को बालिका निकेतन केदारपुरम में तथा 02 बालकों को समर्पण सोसायटी चन्दन नगर देहरादून में दाखिला कराया गया।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581