उत्तराखंड समाचार

शिक्षकों के हितों की अनदेखी कर रही सरकार

आश्वासन के बाद भी उनकी मांगों पर अमल नहीं किया गया।

देहरादून। उत्तराखंड माध्यमिक अतिथि शिक्षकों ने लंबित मांगों को लेकर सरकार का घेराव किया। शिक्षकों का कहना है सरकार उनके हितों की अनदेखी कर रही है। आश्वासन के बाद भी उनकी मांगों पर अमल नहीं किया गया।
माध्यमिक अतिथि शिक्षक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक भट्ट ने कहा कि सेवा प्रभावित किए बिना अतिथि शिक्षकों को ब्लॉक में संबद्ध किया जा सकता है, लेकिन ऐसा न कर उनकी सेवाएं समाप्त की जा रही हैं। जिससे अतिथि शिक्षकों में नाराजगी है। उन्होंने कहा, अतिथि शिक्षकों की गृह जिलों में तैनाती की मांग पर भी अमल नहीं हुआ। प्रदेश के अधिकतर जिलों में अतिथि शिक्षकों को ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन अवकाश के दौरान मानदेय दिया जा रहा है, लेकिन पौड़ी और चमोली जिले के शिक्षकों को इस अवधि का मानदेय नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि अतिथि शिक्षकों की स्वास्थ्य सुविधा, मातृत्व अवकाश एवं हड़ताल की अवधि के मानदेय की मांग पर भी अमल किया जाए।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581