उत्तराखंड समाचार

14 मार्च को निकाली जाएगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा

नगर परिक्रमा कार्यक्रम के दृष्टिगत डायवर्ट प्लान जारी

देहरादून। यातायात पुलिस ने नगर परिक्रमा कार्यक्रम के दृष्टिगत डायवर्ट प्लान जारी कर दिया हैं। महंत देवेंद्र दास महाराज की अगुआई में 14 मार्च को ऐतिहासिक नगर परिक्रमा निकाली जाएगी। नगर परिक्रमा सुबह 7:30 बजे से शुरू होगी। इसमें 25 हजार से अधिक संगतें शामिल होंगी। नगर परिक्रमा सहारनपुर चौक, कांवली रोड होते हुए श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, बिंदाल पहुंचेगी। यहां संगत को चने, मुरमुरे और गुड़ का प्रसाद वितरित किया जाएगा। यहां से तिलक रोड, टैगोर-विला, घंटाघर, पलटन बाजार होते हुए लक्खीबाग पुलिस चैकी से रीठा मंडी, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल बांबे बाग पहुंचेगी। इसके बाद ब्रह्मलीन श्रीमहंत साहिबान के समाधि स्थल पर मत्था टेकने के बाद सहारनपुर चौक होते हुए दोपहर 12 बजे नगर परिक्रमा श्री दरबार साहिब पहुंचकर संपन्न होगी।
नगर परिक्रमा का रुटः-
दरबार साहिब परिसर से प्रारम्भ होकर – सहारनपुर चौक –कांवली रोड़- एसजीआरआर बिंदाल तिलक रोड़- बिंदाल कट- घंटाघर- पल्टन बाजार – लक्खीबाग- सहारनपुर चौक- बॉम्बे बाग- समाधी स्थल – वापस सहारनपुर चौक – दरबार साहिब।
नगर परिक्रमा कार्यक्रम के दृष्टिगत डायवर्ट प्लान निम्नवत रहेगाः-
1. नगर परिक्रमा के सहारनपुर चौक पहुँचने पर कांवली रोड़ से सहारनपुर चौक की ओर कोई भी यातायात नही आयेगा, बल्लीवाला चौक से आने वाले यातायात को बल्लूपुर / जीएमएस रोड़ व लक्ष्मण चौक की ओर से आने वाले यातायात को पार्क रोड़ की ओर भेजा जायेगा।
2. सहारनपुर चौक से कोई भी ट्रैफिक कांवली रोड़ व झंडा साहिब की ओर नही भेजा जायेगा।
3. नगर परिक्रमा का पिछला हिस्सा कांवली रोड़ से खुड़बुड़ा मौहल्ला प्रवेश करने पर यातायात सामान्य किया जायेगा।
4. नगर परिक्रमा का अगला हिस्सा बिन्दाल रोटरी पहुंचने पर बल्लूपुर,किशननगर,बिन्दाल की ओर से आने वाला यातायात बिन्दाल कट से चौकी के सामने से कैण्ट होते हुए दिलाराम की ओर से घंटाघर या अपने गन्तव्य को जायेगे।
5. दर्शनलाल से बल्लूपुर जाने वाले यातायात घंटाघर से रॉग साईड होते हुए बिन्दाल कट से आने साईड आकर बल्लुपुर की ओर जायेगा।
6. ओरियन्ट से चकराता रोड़ की तरफ जाने वाला यातायात घंटाघर से रॉंग साईड होते हुए बल्लुपुर जायेगा।
7. प्रभात कट और टैगोर विला वाले कट बन्द किये जायेगे।
8. शोभायात्रा बिन्दाल से घंटाघर की ओर रॉग साईड से जायेगी।
9. नगर परिक्रमा का पिछला हिस्सा पल्टन बाजार में प्रवेश करने के पश्चात सम्पूर्ण यातायात समान्य कर दिया जायेगा।
10. नगर परिक्रमा के दरबार साहिब से चलने पर व दर्शनी गेट पहुँचने से पूर्व गऊघाट पर स्थित कट को खोला जायेगा व रेलवे गेट से सहारनपुर रोड़ की ओर जाने वाले यातायात को गऊघाट कट पर रोक-रोककर चलाया जायेगा।
11. नगर परिक्रमा का पिछला हिस्सा गऊघाट कट पार करने पर यातायात को सामान्य कर दिया जायेगा।
12. नगर परिक्रमा का अगला हिस्सा मातावाला बाग पहुँचने से पूर्व निंरजनपुर मण्डी से लालपुल की ओर आने वाले समस्त यातायात को कमला पैलेस की ओर डायवर्ट किया जायेगा तथा लालपुल से मातावाला बाग की ओर आने वाले यातायात को निंरजनपुर मण्डी की ओर भेजा जायेगा।
यातायात पुलिस ने श्रृद्धालु एवं आमजनता से अपील की कि नगर परिक्रमा के दौरान उक्त मार्गों का प्रयोग न करते हुये वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें, साथ ही यातायात पुलिस को सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button