उत्तराखंड समाचार

राज्यपाल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दी शुभकामनाएं

अपितु संपूर्ण समाज के संतुलित एवं सर्वांगीण विकास के लिए पुरुषों के लिए भी समान महत्व रखता है।

देहरादून 07 मार्च। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्तराखण्ड की समस्त महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण तथा उनके अधिकारों को समर्पित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मात्र महिलाओं के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं है, अपितु संपूर्ण समाज के संतुलित एवं सर्वांगीण विकास के लिए पुरुषों के लिए भी समान महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि हमें महिला सशक्तिकरण से एक कदम आगे, महिला नेतृत्व की ओर बढ़ना होगा। राज्यपाल ने कहा कि बेहतर शिक्षा, कौशल विकास तथा पर्याप्त अवसर उपलब्ध करवा कर ही महिलाओं को वास्तव में सशक्त तथा आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। हमें एक ऐसी संस्कृति तथा वातावरण बनाना है जिसमें महिलाओं को निर्णय लेने की पूर्ण स्वतंत्रता हो। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की परिश्रमी व साहसी महिलाओं का राज्य के विकास एवं प्रगति में अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में परिवार का सबसे सशक्त सदस्य हमारी महिलाएं ही हैं वे अपनी क्षमता के बल पर किसी भी चुनौति से निपटने में सक्षम हैं। राज्य में रोजगार के लिए पुरुषों के पलायन के कारण महिलाएं ही राज्य के सामाजिक एवं आर्थिक संरचना की रीढ़ हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में महिलाओं ने अपने परिश्रम व साहस के बल पर अपने घर, गांव, खेतों और संस्कृति को आबाद रखा। राज्य आंदोलन में भी यहां की वीर नारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है।

Related Articles

Back to top button