उत्तराखंड समाचार

हल्द्वानी में मामूली बारिश में तलैया बनी सड़कें, बंद कार को धक्का देकर निकाले लोग

सुबह हल्की वर्षा हुई। शाम साढ़े चार बजे तेज वर्षा हुई हो गई। शाम 6:15 बजे तक डेढ़ घंटे के दौरान 70 मिमी वर्षा हुई।

हल्द्वानी : मामूली बरसात में कालाढूंगी रोड पर भारी जलभराव हो गया। विरोध में सोमवार को नेता प्रतिपक्ष व स्थानीय पार्षद रवि जोशी ने व्यापारियों के साथ धरना दिया। पांडे निवास व बद्रीपुरा वार्ड की महिलाएं भी धरने पर बैठीं। समर्थन देने पहुंचे विधायक सुमित हृदयेश ने घुटनों तक पानी में उतरकर विरोध जताया। जलभराव की समस्या का निदान नहीं कराने के लिए नगर निगम को जिम्मेदार ठहराया।नैनीताल रोड का पानी स्टेडियम के पीछे से होते हुए कालाढूंगी रोड पर पहुंचता है। कालाढूंगी रोड से पानी की निकासी के लिए बने भूमिगत नाले पर अतिक्रमण है। इससे पानी की निकासी नहीं हो पाती। मामूली बरसात में जलभराव होने से व्यापारियों को समस्या उठानी पड़ती है।विरोध में पार्षद रवि जोशी स्थानीय लोगों व व्यापारियों के साथ सड़क किनारे धरने पर बैठे। बाद में वार्ता के लिए पहुंचीं सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने समक्ष व्यापारियों ने नाराजगी जताई। पार्षद ने कहा कि बंद कमरों के भीतर जनता दरबार लगाने का कोई फायदा नहीं है, अधिकारियों को जनता के बीच जाकर समस्याएं देखनी-सुननी चाहिए।सोमवार को फिर शहर की सड़कें तलैया बन गई। सुबह हल्की वर्षा हुई। शाम साढ़े चार बजे तेज वर्षा हुई हो गई। शाम 6:15 बजे तक डेढ़ घंटे के दौरान 70 मिमी वर्षा हुई। नैनीताल रोड व कालाढूंगी रोड के कई इलाकों में जलभराव हो गया। इंदिरानगर, उजाला नगर की गलियों में पानी भर गया। जलभराव से दो घंटे तक लोगों का घरों से निकलना मुश्किल रहा! मौसम विभाग ने अगले 36 घंटों के दौरान नैनीताल, ऊधम सिंह नगर व चम्पावत जिलों के अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। तीन अगस्त को कुमाऊं के अन्य जिलों में भी अच्छी वर्षा होने का अनुमान है। चार अगस्त से वर्षा से राहत मिल सकती है।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581