उत्तराखंड समाचार

पुलिस लाइन में परेड के अवसर पर पदोन्नत हुए अपर उपनिरीक्षकों के कन्धों पर धारण कराये गये सितारे

निर्देश दिये गये कि आगामी समय में जनपद से सम्बन्धित यात्रा पड़ावों पर नियुक्त होने से पूर्व सभी कार्मिकों को अलग-अलग चरणों में प्रशिक्षण भी प्रदान किया जायेगा।

रुद्रप्रयाग। जनपद में आगामी समय में होने वाली चारधाम यात्रा के दृष्टिगत जनपद में नियुक्त पुलिस बल को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रखे जाने के दृष्टिगत नियमित रूप से पीटी/परेड एवं अन्य शारीरिक फिटनेस से सम्बन्धित कार्य योगा सैशन इत्यादि कराये जा रहे हैं। आज साप्ताहिक परेड के अवसर पर जनपद के सभी थाना चौकियों सहित पुलिस कार्यालय में नियुक्त पुलिस बल परेड हेतु पुलिस लाइन में उपस्थित रहा। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा परेड की सलामी ग्रहण करने के उपरान्त परेड का निरीक्षण कर परेड में उपस्थित कार्मिकों से ड्रिल के सम्बन्ध में व्यवहारिक जानकारी पूछी गयी। परेड के उपरान्त जनपद में मुख्य आरक्षी से अपर उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए 15 कार्मिकों के कन्धों पर सितारे सजाकर बधाई दी गयी तथा अपेक्षा की गयी कि अब आप की जिम्मेदारी और बढ़ गयी है, आप लोग अब जहां पर भी नियुक्त होंगे आपको अपने कर्तव्यों का निर्वहन और जिम्मेदारी से करना है। पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग द्वारा समस्त कार्मिकों को आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत शारीरिक एवं मानसिक रूप से तैयार रहने के निर्देश दिये गये। निर्देशित किया गया कि सभी लोग अपने कर्तव्य निर्वहन में उच्चकोटि का टर्न आउट रखते हुए अनुशासित ढंग से दिये गये दायित्वों का निर्वहन करेंगे। यह भी निर्देश दिये गये कि आगामी समय में जनपद से सम्बन्धित यात्रा पड़ावों पर नियुक्त होने से पूर्व सभी कार्मिकों को अलग-अलग चरणों में प्रशिक्षण भी प्रदान किया जायेगा। उपस्थित पुलिस कार्मिकों को पब्लिक डीलिंग के साथ ही विभाग के कार्यों को भी पूर्ण मनोयोग से करने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, समस्त थाना चौकी शाखा व इकाई प्रभारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581