उत्तराखंड समाचार

प्रभारी निरीक्षक ने थाना गोपेश्वर में ली पीस कमेटी की बैठक

गोष्ठी के दौरान उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों से उनकी समस्याएं/ सुझाव सुने गए।

गोपेश्वर। पुलिस अधीक्षक जनपद चमोली प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियो को आगामी होली पर्व को सकुशल सम्पन्न करने के लिये गणमान्य व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियो, व्यापार मंडल, पीस कमेटी, सीएलजी सदस्यो के साथ गोष्ठी आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में आज थाना गोपेश्वर परिसर में प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र रौतेला द्वारा आगामी होली पर्व को शान्तिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण मनाये जाने के सम्बन्ध मे गोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी के दौरान उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों से उनकी समस्याएं/ सुझाव सुने गए। बैठक में उपस्थित सभी लोगों से होली पर्व के दौरान आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ होली का त्यौहार मनाते हुए क्षेत्र में कानून एंव शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गयी तथा त्यौहार के दौरान किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने तथा त्यौहार के दौरान लड़ाई-झगड़े से दूर रहने की अपील की गई। पुलिस उपाधीक्षक यातायात द्धारा टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी एवं वाहन चालकों से विशेष अपील की गई कि नशे की हालत में वाहनों को न चलायें, गति पर नियन्त्रण रखें एवं वाहन में ओवर लोडिंग न करें। साथ ही बताया गया कि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि होने पर सूचना तुरन्त पुलिस प्रशासन को दें एवं अफवाह पर ध्यान न दे सोशल मीडिया पर किसी तरह की जानकारी बिना सोचे-समझे फारवर्ड न करें। साथ ही उपस्थित व्यापारियों से अपील की गई कि आगामी होली पर्व के दौरान अपनी-अपनी दुकान/ कॉन्प्लेक्स में सीसीटीवी अनिवार्य रूप से सुचारू रखें। उक्त गोष्ठी में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सीनियर सीटिजन, पीस कमेटी, सीएलजी सदस्यो द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581