उत्तराखंड समाचारक्राइम

एटीएम बदलकर ठगी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि उनके द्वारा भोले भाले लोगों से ठगी के लिए ऐसे लोगों का चुनाव किया जाता है

कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में ठगी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध लगातार की जा रही कार्रवाई के तहत पुलिस ने हरियाणा के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गत 15 फरवरी को मानपुर कोटद्वार निवासी हरेन्द्र सिंह गुसाईं ने कोतवाली कोटद्वार में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पदमपुर स्थित SBI एटीएम कोटद्वार में उनकी मदद के बहाने एटीएम बदलकर धोखाधड़ी करते हुए उनके खाते से 65,700 रुपए की धनराशि निकाल ली गयी है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश शुरू की। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती चौबे द्वारा धोखाधड़ी की घटना के निस्तारण करने के साथ ही अभियुक्तों द्वारा राज्य के अलग-अलग जगह रूड़की, ऋषिकेश, देहरादून, हरिद्वार व अन्य राज्यों उत्तर प्रदेश आदि में एटीएम बदलकर रूपये निकालने की घटनाओं के संज्ञान में आने पर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित करने के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार शेखर चन्द सुयाल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी गणेश लाल कोहली. क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन विभव सैनी के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयासों के बाद घटना में संलिप्त बहोतवाला.थाना व जिला जिन्द. हरियाणा निवासी अभियुक्त दीपक और संदीप कुमार को यहां बालासौड तिराहा कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि उनके द्वारा भोले भाले लोगों से ठगी के लिए ऐसे लोगों का चुनाव किया जाता है जिन्हें एटीएम कार्ड का प्रयोग करने में परेशानी आती है। ये उनकी मदद करने के नाम पर उनका एटीएम हाथ में लेकर एटीएम को बदल देते थे और पासवर्ड भी देख लेते थे। अभियुक्तों से विभिन्न बैंकों के 45 एटीएम कार्ड तथा 26.500 रूपये की नकदी के अलावा घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार भी बरामद हुई है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मणीभूषण श्रीवास्तव के अलावा
उपनिरीक्षक मेहराजुददीन. हे.का. सुनील मलिक, हे.का. हेमन्त कुमार, आरक्षी दीपक कुमार, अमरजीत सिंह सीआईयू व हरीश सीआईयू शामिल थे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581