उत्तराखंड समाचार

महाशिवरात्रि के अवसर पर चमोली पुलिस ने शिवभक्तों के लिए किया भण्डारे का आयोजन

स्थानीय नागरिकों व दूरस्थ क्षेत्रों से आये शिवभक्तों के द्वारा उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भण्डारे में हिस्सा लिया गया।

चमोली। चमोली पुलिस ने महाशिवरात्रि के अवसर पर पंचम केदार कल्पेश्वर महादेव मन्दिर में शिवभक्तों के लिए भण्डारे का आयोजन किया।
पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देशन में राजस्व पुलिस क्षेत्र से नियमित पुलिस क्षेत्र में सम्मिलित हुए उर्गम घाटी के कल्पेश्वर धाम जो कि पंचम केदार के नाम से भी प्रसिद्ध है में आज महाशिवरात्रि के अवसर पर चमोली पुलिस द्वारा शिव भक्तों के लिए भण्डारे का आयोजन किया गया। जीवन और संस्कृति के हर रंग में शामिल रही पुलिस आयोजन के दौरान सर्वप्रथम ग्राम प्रधान ल्यारी अनूप सिंह व महिला मंगल दल उर्गम के द्वारा पुलिस अधीक्षक तथा अन्य पुलिस अधिकारियों को फूल माला पहनाकर व तिलक लगाकर स्वागत किया गया। स्थानीय नागरिकों व दूरस्थ क्षेत्रों से आये शिवभक्तों के द्वारा उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भण्डारे में हिस्सा लिया गया। पुलिस द्वारा आयोजित भण्डारे में पुलिस अधीक्षक व पुलिस उपाधीक्षक द्वारा स्वयं शिवभक्तों के लिए भोजन परोसा गया। इस दौरान पुलिस द्वारा उपस्थित सभी स्थानीय लोगों को नशे के दुष्प्रभाव, महिला संबंधी अपराधों, साइबर अपराध, उत्तराखण्ड़ पुलिस एप गौरा शाक्ति एप व रेगुलर पुलिस की कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी दी गई साथ ही साइबर क्राइम हेल्पलाइन नम्बर 1930 आपातकालीन नम्बर डायल 112, महिला हेल्पलाइन नम्बर 1090 के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक चमोली प्रमोद कुमार शाह, प्रभारी निरीक्षक जोशीमठ कैलाश चन्द्र भट्ट, चौकी प्रभारी उर्गम सुधा रावत अन्य पुलिस कर्मचारीगण मौजूद रहे।

अगस्त्यमुनि में मांस बेचने वाले दुकानदारों का किया गया सत्यापन
साफ-सफाई न रखने पर किया गया चालान
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
रुद्रप्रयाग। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को नियमित रूप से बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किये जाने के निर्देश दिए गए हैं। प्राप्त निर्देशों पर जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा निरन्तर सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी अगस्त्यमुनि निरीक्षक सदानन्द पोखरियाल द्वारा अधीनस्थ पुलिस बल के साथ अगस्त्यमुनि कस्बे के मीट व्यवसायियों का सत्यापन किया गया। इस दौरान उनके द्वारा उनके द्वारा संचालित की जा रही दुकानों का निरीक्षण भी किया गया, कतिपय मीट व्यवसायियों द्वारा साफ-सफाई नहीं रखी गई थी इस प्रकार से साफ-सफाई न रखने वाले 06 व्यक्तियों का उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा 81 (1) के अन्तर्गत चालान किया गया। साथ ही सभी को सख्त हिदायत दी गयी कि वे अपने प्रतिष्ठानों मे नियमित रूप से साफ-सफाई रखेंगे। कटे मांस को फ्रीजर व ढक कर रखेंगे। आगाह किया कि बाहर से कटे मांस को लाकर विक्रय करने की शिकायत मिलने व खराब सामग्री विक्रय की शिकायत पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581