उत्तराखंड समाचारधर्म

बाबा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खोलने की तिथि तय

महाशिवरात्रि पर तय हुई बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि

देहरादून। आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में आयोजित धार्मिक समारोह में पंचांग गणना के बाद मेष लग्न में अखिल ब्रह्माण्ड नायक बाबा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को प्रात: 6 बजकर 20 मिनट के शुभ मुहूर्त पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोलने की तिथि तय की गई।
आज शिवरात्रि पर पंचकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में आयोजित धार्मिक समारोह में पंचांग गणना के बाद श्री केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि तय की गई। मंदिर के कपाट 25 अप्रैल को प्रात: 6:20 पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। 20 अप्रैल को भैरवनाथ जी की पूजा होगी। 21 अप्रैल को भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली केदारनाथ प्रस्थान करेगी। इस दिन डोली विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी विश्राम करेगी। 22 अप्रैल को डोली का रात्रि विश्राम फाटा और 23 अप्रैल को गौरीकुंड में होगा। 24 अप्रैल को डोली केदारनाथ धाम पहुंचेगी। 25 अप्रैल को प्रात: विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति, पंचगाई हक-हकूकधारियों सहित केदारनाथ तीर्थ पुरोहित समाज समेत कई लोग मौजूद रहे।
21 अप्रैल को बाबा की पंचमुखी चलविग्रह डोली श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी। इसी दिन पंचमुखी डोली विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी विश्राम करेगी।
22 अप्रैल को रात्रि विश्राम हेतु पंचमुखी डोली फाटा पहुंचेगी।
23 अप्रैल को पंचमुखी डोली फाटा से रात्रि विश्राम हेतु गौरीकुण्ड पहुंचेगी।
24 अप्रैल को पंचमुखी डोली गौरीकुण्ड से केदारनाथ धाम पहुंचेगी।
25 अप्रैल (मंगलवार) को प्रात: 06 बजकर 20 मिनट पर श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खुलेंगे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581